सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नये जिला न्यायाधीश ने विधिक सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में न्यायाधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण को जानकारी प्रदान करने हेतु बैठक
विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 03.11.19 से 09.11.19 के आयोजन हेतु बैठक
आज दिनांक 01.11.2019 को जिला एवं सेषन न्यायाधीष बीकानेर श्री मदनलाल भाटी की अध्यक्षता में दिनांक 03.11.19 से 09.11.19 तक विधिक सेवा सप्ताह के आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण ने भाग लिया। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 दिनांक 09.11.1995 को पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू होने के कारण प्रतिवर्ष 09 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित जाते है। जिस क्रम में उक्त दिवस को विशेष विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करते हुए विधिक सेवा सप्ताह मनाया जाता है। विधिक सेवा सप्ताह में नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता, राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम तथा व्यक्ति के मूलभूत अधिकार व संवैधानिक अधिकार की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य जानकारी प्रदान की जाती है। इसी क्रम में ओम प्रकाश नायक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि 01 नवम्बर 2019 से बाल विवाह प्रतिषेध अभियान भी आरंभ हो चुका है। इस हेतु बीकानेर न्यायक्षेत्र में मोबाईल वैन के माध्यम से बाल विवाह प्रतिषेध अभियान चलाया जाएगा। राहुल चौधरी एसीजेएम किराया अधिकरण, बीकानेर द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण को विधिक सेवा सप्ताह में आयोजित कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...