सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शनिवार को भी जमा होंगे नाम निर्देशन पत्र
रविवार को रहेगा अवकाश
बीकानेर, 1 नवंबर। आगामी नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार को भी नाम निर्देशन पत्र जमा करवाए जा सकेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा। नाम निर्देशन पत्र भरने के प्रथम दिन शुक्रवार को वार्ड संख्या 63 से एक प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्टेªट कुमार पाल गौतम ने एक आदेश जारी कर बीकानेर नगर निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत धारा 144 लागू कर दी है। जिला मजिस्टेªेट ने बताया कि धारा 144 के आदेश 28 नवम्बर रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...