सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर। बीकानेर अंचल
में बढ़ी नमी और बादल छाये
रहने तथा धूप न निकलने से
गुरूवार को भी घने कोहरे का
प्रभाव बना रहा। मौसम
विभागीय सूत्रों ने बताया कि
रात्रि तापमान में भी
काफी गिरावट दर्ज की गई
है। बीकानेर में बीती देर रात से
ही नमी के साथ कोहरा छाने
लगा था जो कि रात गहराने
तक अत्यन्त घना हो गया।
दृष्टि सीमा घटकर 91 मीटर
तक रह गई।
घना कोहरा सवेरे पौने ग्यारह बजे तक छाया रहा।
जिसके बाद दोपहर पौने एक बजे तक धुंध छाई
रही और दोपहर तक ओस गिरती रही। हवा बंद
रहने से कोहरे की बूंदें गिर कर सड़कों का गीला
करती रही। सवेरे निकट के क्षेत्र तक कुछ भी
दिखाई न देने से वाहनों को हैडलाईट जलाकर
धीमी र तार पर चलाना पड़ा।
पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम
तापमान 23.6 डिग्री से. पर बना रहा। वहीं वायु में
आद्र्रता बढ़कर 98 प्रतिशत पर जा पहुंची है। कोहरे
के प्रकोप के कारण रेल और सड़क यातायात भी
प्रभावित हुआ है रेलें तथा बसें अपने गन्तव्य पर
विलंब से पहुंच रही है। फिलहाल 24 घंटे तक
ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...