सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
संकल्प दिलाया : थैले हों तो कपड़े के वरना... होगा पर्यावरण को नुकसान
24 अक्टूबर 2019 । कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने पॉलीथिन मुक्त पर्यावरण को केंद्र में रखकर लोगों को स्वयं से शुरुआत कर इसे जन जन का अभियान बनाने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि ओम सोनगरा तथा जेठमल भाटी ने दीप प्रज्वलन से किया। अध्यक्षता ज्ञानेश्वरी चौहान ने की । कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें। ओम जी सोनगरा ने बताया कि पॉलिथीन आज की संस्कृति के लिए बहुत बड़ा खतरा है। डॉ बी के बिनावरा ने कहा कि अगर परिवार पर्यावरण को पॉलिथीन मुक्त करना है तो हम सबको एकजुट होकर पॉलीथिन को छोड़कर कपड़े के थैले का उपयोग करना होगा । विनोद सांवरिया ने पॉलिथीन का बहिष्कार कर कपड़े का थैला उपयोग करने का सबको संकल्प दिलाया। संस्था के उमा सुथार अंजू राजेश शेखावत रजनीश जोशी दिलीप सुमेर खान प्रेम गहलोत शबनम बानो आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव कन्हैया लाल भाटी ने सब से आग्रह किया कि वह अपने आस पास पड़ोस के घरों से पुराने कपड़े एकत्रित करें तथा संस्था तक पहुंचाएं ताकि संस्था उनके ठेले बनवा कर निशुल्क वितरण कर सकें।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...