सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
धनतेरस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
पूनियां ने कहा कि किसी भी कार्य की शुरूआत के लिए धनतेरस के दिन को बहुत शुभ माना जाता है। मेरी कामना है कि धनतेरस के इस शुभ अवसर पर धन-धान्य और सुख-समृद्धि की देवी लक्ष्मी की कृपा बरसे और प्रदेश में सुख-शांति एवं सम्पन्नता बनी रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, राजेन्द्र गहलोत, डाॅ. अलका सिंह गुर्जर, रानारायण डूडी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया, वीरमदेव सिंह जैसास, कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, छगन माहुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत ने भी धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...