सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बाबा रामदेवजी की कथा में जन्म की झांकी आज
बीकानेर, 01 अक्टूबर। रामदेव कथा समिति बीकानेर के तत्वावधान में जस्सूसर गेट के अंदर मोहता भवन में चल रही संगीमय बाबा रामदेवजी की मानस कथा में मंगलवार को कथावाचक मूल योगीराज रामदेवरा ने कहा कि बाबा रामदेव ने अवतार लेकर अछूतोद्धार, दुष्टों का संहार किया वहीं जाति व ऊंच-नीच, बलि सहित अनेक कुप्रथाओं को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि ’’प्रभु को भजे सो प्रभु का होय’’ यानि परमात्मा की कृृपा सब पर एक जैसी रहती है।
उन्होंने कहा कि महाराजा अजमलजी द्वारकापुरी में भगवान द्वारकाधीश के साक्षात दर्शन का संकल्प लेकर गए। आस्था व विश्वास से उनको प्रभु ने दर्शन दिए तथा उनकी पुत्र की मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद दिया। मंगलवार को कथा के यजमान बाबा रामदेव के भक्त रामदेव अग्रवाल व द्वारका प्रसाद राठी ने पूजन करवाया।
रायपुर की साध्वी शशि गौतम रामदेवरा ने ’’यशोमती मईया से पूछे नंद लाला’’ ’’ राम रूणिचे वाले से कोई मन से रिश्ता जोड़े’’ ’महाराज श्री ने ’’ मतलब की ये दुनियां, यहां कौन किसी का होता है, दरसल में वो ही धोखा करते है, जिनपे भरोसा होता है’’ भजन सुनाते हुए कहा कि किसी की निंदा व चुगली नहीं करें। उन्होंने बाबा रामदेवजी कलयुग के सच्चे परमात्मा के अवतार है, उनकी साधना आराधना व भक्ति करने वाले भक्त प्रभु को प्यारे होते है। ’’ मैं हूं भक्ता रो दास भक्त मेरे मुकुटमणी’’ ।
बीकानेर के देवीकुंड सागर मूल के मूलयोगी राज रामदेवरा ने बताया कि सिंगापुर, मलेसिया, बैंकाक सहित अनेक स्थानों पर विदेशों में तथा देश के प्रायः सभी शहरों में कथा कर चुकें है। बाबा रामदेवजी के एक आंकलन के अनुसार 25 करोड़ भक्त देश में है तथा विदेशों में भी अनगिनत श्रद्धालु है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम का सहारा लेकर दवा ग्रहण करने से वह संजीवनी बन जाती है, वहीं भोजन-पानी अमृृत बन जाते है।
समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर मोहता ने बताया कि कथा 7 अक्टूबर तक दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। बुधवार को बाबा रामदेवजी के जन्म का प्रसंग सुनाया जाएगा व झांकी प्रदर्शित की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...