सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस का हुआ आयोजन
बीकानेर, 1 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस, पीबीएम हाॅस्पीटल, बीकानेर के जिरियाट्रिक अस्पताल के अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक मेउिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. लियाकत अली गौरी की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें डाॅ. बी के गुप्ता, डाॅ. संजय कोचर, डाॅ. आत्माराम छिंपा, डाॅ. सुभाष गौड, मेडिसिन रेजिडेन्ट्स स्टाफ व अन्य वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर डाॅ. एल ए गौरी ने वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित बीमारियों के निदान, उपचार एवं रोकथाम के बारें में जानकारी दी। इसके बाद जांच व उपचार शिविर आयोजन किया जिसमें ब्लड शुगर, एचबीए, सी, पीएफटी, न्युरोपेथी जांच एवं अन्य विभिन्न प्रकार की जांच की गई। डाॅ. बी.के. गुप्ता, डाॅ. संजय कोचर ने वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक दिनचर्या एवं रहन-सहन के बारें में बताया तथा कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।
-----
डूंगर काॅलेज में वन्यजीव सप्ताह प्रारम्भ
बीकानेर, 1 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस, पीबीएम हाॅस्पीटल, बीकानेर के जिरियाट्रिक अस्पताल के अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक मेउिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. लियाकत अली गौरी की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें डाॅ. बी के गुप्ता, डाॅ. संजय कोचर, डाॅ. आत्माराम छिंपा, डाॅ. सुभाष गौड, मेडिसिन रेजिडेन्ट्स स्टाफ व अन्य वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर डाॅ. एल ए गौरी ने वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित बीमारियों के निदान, उपचार एवं रोकथाम के बारें में जानकारी दी। इसके बाद जांच व उपचार शिविर आयोजन किया जिसमें ब्लड शुगर, एचबीए, सी, पीएफटी, न्युरोपेथी जांच एवं अन्य विभिन्न प्रकार की जांच की गई। डाॅ. बी.के. गुप्ता, डाॅ. संजय कोचर ने वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक दिनचर्या एवं रहन-सहन के बारें में बताया तथा कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।
-----
डूंगर काॅलेज में वन्यजीव सप्ताह प्रारम्भ
बीकानेर, 01 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सोमवार एक अक्टुबर से सात अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। आयोजन सचिव डाॅ. प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रारम्भ हुआ सप्ताह का उद्घाटन टांटिया विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.एम.एम.सक्सेना एवं डूंगर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलन कर किया। डाॅ. प्रताप ने बताया कि वर्ष 1952 से ही प्रतिवर्ष वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है तथा इसी कड़ी में 65 वां वन्यजीव सप्ताह महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।
प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने कहा कि केवल सप्ताह मनाने मात्र से ही उद्देश्य पूर्ण नहीं हो जाता है वरन वर्ष पर्यन्त ही सभी को वन्यजीवों के प्रति प्रेम एवं दया का भाव रखने की आवश्यकता है तभी सही अर्थों में इस प्रकार के सप्ताह की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी।
मुख्य अतिथि प्रो. एम.एम.सक्सेना ने कहा कि आज के युग में विद्यार्थियों को केवल म्युजियम एवं प्रयोगशाला तक ही सीमित न रहकर जीवों को प्राकृतिक आवासों में अध्ययन करना चाहिये तभी इन जीवों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। उन्हांेने बताया कि अमेरिका में मछली एवं वन्य जीवों का अघ्ययन एक साथ ही किया जाता है। प्रो. सक्सेना ने वन्य जीवों की घटती हुई संख्या पर गहरी चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पारिस्थिति तंत्र के एक भी घटक के नष्ट होने से सम्पूर्ण खाद्य श्रृंखला पर बुरा असर पड़ता है इसी वजह से वन्य जीवों को मजबूरी में शहरों की ओर भटकने पड़ता है। उन्हांेने टाइगर प्रोजेक्ट का जिक्र करत हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोजेक्ट प्रारम्भ होने से निश्चित रूप से टाइगर आदि वन्य जन्तुओं की सुरक्षा के समुचित परिणाम सामने आये हैं। उन्होंने शोधार्थियों का आह्वान किया कि मीडिया में जन्तुओं की पहचान एवं संख्या आदि के बारे में सही जानकारी ही दी जावे ताकि समाज को इन जीवों की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया जा सके।
डाॅ. मीरा श्रीवास्तव ने विषय प्रवर्तन किया तथा इस प्रकार के कार्यक्रम की महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। डाॅ. श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे सप्ताह के दौरान वृत चित्र प्रदर्शन, निबंध प्रतियोगिता, प्राकृतिक आवास भ्रमण, क्विज एवं फोटो प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम के माध्यम से वन्यजीवों के महत्व एवं संरक्षण की जानकारी दी जावेगी। डाॅ. मनीषा अग्रवाल ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।
-----
केन्द्रीय संसदीय मामलात राज्यमंत्री मेघवाल बुधवार को बीकानेर में
बीकानेर, 01 अक्टूबर। केन्द्रीय संसदीय मामलात राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल बुधवार को सुबह सात बजे रेल से बीकानेर पहुंचेंगे। श्री मेघवाल स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा 4 अक्टूबर को रात 10.30 बजे रेल से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
-----
बीकानेर मिलिट्री केन्ट में 4 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत
बीकानेर, 01 अक्टूबर। जिले के पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों एवं विधवाओं की पेंशन संबधित समस्याओं के निवारण हेतु बीकानेर मिलिट्री छावनी खेल मैदान में पेंशन अदालत का उद्घाटन मेजर जनरल जे एस नन्दा, से.म., जीओसी छावनी मुख्यालय बीकानेर द्वारा प्रातः 9 बजे 04 अक्टूबर शुक्रवार को किया जाएगा । जिसमे विभिन्न अभिलेख कार्यालयों (रिकोर्ड्स ऑफिस) आर्टिलरी, ग्रेनेडियर्स, एएससी, राजरिफ, एओसी, पिसिडीए पेंशन इलाहाबाद एवं अन्य कार्यालयों से पेंशन या रिकोर्ड्स से संबधित सभी समस्याओं का निवारण हेतु उपस्थित होंगे।
कर्नल पी एस राठौड़ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि पेंशन अदालत के माध्यम से सभी गौरव सेनानी विधवाओं की विभिन समस्याओं जैसे पेंशन, रिकोर्ड सम्बंधित, केन्टीन कार्ड, ई.सी.एच.एस. कार्ड या अन्य कोई समस्याओं का निवारण कराया जाएगा। कर्नल राठोड़ ने आग्रह किया है कि जिन गौरव सैनानियों या शहीद परिवार में आश्रितों की कोई समस्याएँ है, तो वो संबधित समस्या हेतु अपना दस्तावेज साथ में अवश्य लावें जैसे कि डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, बैंक पास बुक इत्यादि ताकि समस्या का समाधान सही रूप से हो सके।
-------
डूंगर काॅलेज कन्या छात्रावास में योग शिविर प्रारम्भ
बीकानेर 1 अक्टुबर। डूंगर काॅलेज के महिला छात्रावास में महिला पातांजलि योग समिति बीकानेर के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग का शुभारम्भ हुआ।
छात्रावास प्रभारी डाॅ. सुषमा जैन ने बताया कि शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक एवं कोलायत प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा ने किया। डाॅ. जैन ने बताया कि श्रीमती सुनीता गुर्जर द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर समिति की सदस्या डाॅ. अजन्ता गहलोत व श्रीमती इन्दु ने विचार व्यक्त किए। डाॅ. प्रेरणा महेश्वरी, डाॅ. सुनीता गोयल एवं डाॅ. उमा राठौड़ ने सक्रिय भागीदारी निभायी। तीस छात्रायें इस प्रशिक्षण का लाभ ले रही हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...