सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में 02 अक्टूबर 2019 को वी किड्स प्राईमरी स्कूल एवं पं दीनदयाल उपाध्याय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में पर सचेतन रैली का आयोजन किया गया जिसमें शाला एवं महाविद्यालय के छात्र.छात्राओं द्वारा दांडी यात्रा निकाली गई। यात्रा में गॉधी जी व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों जवाहर लाल नेहरूए लाल बहादूर शास्त्री का वेश धारण कर छात्र.छात्राओं ने विद्यालय परिसर से रवाना होकर शहर के अंदरूनी क्षेत्रों से होकर नत्थूसर गेट तक रैली निकाली। रैली का आमजन के द्वारा जगह.जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किशन जोशीए अंजली रंगाए भारती आचार्यए सुनीता चौहानए घनश्याम शर्माए चॉदरतन शर्मा व छात्र.छात्राओं ने पोलिधीन मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। रैली के समापन पर महाविद्यालय के सचिव अविनाश जोशी और केन्द्रिय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गॉधी व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के वेश में आये बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश रंगा ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...