सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सादर प्रकाशनार्थ
बीकानेर, 25 अक्टूबर। शहर के लोग ना करें चाइनीज लाइट का उपयोग और परंपरागत मिट्टी के दीपक से ही अपने घर और कार्यालय स्थल को सजाएं ताकि हमारी पुरातन परम्परा जिंदा रहे साथ ही दीपक बनाने वाले को भी पूरा पैसा मिले इसी बात को लेकर डोर टू डोर लोगों को समझाने का कार्य स्कूली छात्र प्रथम सोनावत, लोकेश तंवर और मेहुल पुरोहित कर रहे हैं। जब सभी लोग धनतेरस और रूप चैदस को अपने घरों में त्यौहार मना रहे होंगे तब यह एक-एक घर में जाकर चाइनीज लाइटें न लगाने का आग्रह करेंगे। तीनों छात्र शुक्रवार को अपनी इन भावनाओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर ए एच गौरी से आग्रह किया कि वह भी यह शपथ ले कि मैं इस दिवाली चाइनीज लाइट का उपयोग न करके पुरानी चली आ रही परंपरा के अनुसार दिवाली में घर व मोहल्ले को दीपक के प्रकाश से सजाऊंगा। बारहवीं कक्षा के छात्रों की भावनाओं को देखकर वे बहुत गदगद हुए और कहा कि यह मुश्किल भरा कार्य हैं मगर आप निकले हो तो जरुर सफलता मिलेगी। तीनों ही छात्र अलग अलग मोहल्लों और कॉलोनी में जाकर वहां गृहिणियों को और अपने युवा साथियों को यह शपथ दिलाएंगे और इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों में जागरूकता पैदा करेंगे।
-----
-----
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...