सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के साथ समाज कल्याण सप्ताह का शुभारम्भ
बीकानेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समाज कल्याण सप्ताह का प्रथम दिवस मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारम्भ हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस समारोह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जयभीम वाल्मीकी समाज सुधार संस्थान द्वारा संचालित एवं विभाग द्वारा अनुदानित श्री भीम वृद्वाश्रम एवं अपनाघर आश्रम वृन्दावन एन्क्लेव में मनाया गया।
पंवार ने बताया कि अपनाघर वृद्वआश्रम में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिला सेशन न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार अग्रवाल, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नेण गोदारा और महात्मा गांधी जयन्ती जीवन दर्शन के जिला संयोजक संजय आचार्य विशिष्ठ अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा माल्यार्पण से की गई। मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि तथा अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री पवन कुमार अग्रवाल द्वारा अपनाघर वृद्वआश्रम में वृद्वजनों का माला पहनाकर सम्मान किया तथा मनोहरमय वातावरण पर खुशी जाहिर की। देवतुल्य वृद्वजनों का सम्मान मानव समाज के लिए हितकर है, भविष्य के लिए इनके अनुभवों से युवा पीढी को अग्रसर होने का मौका मिलता है। संजय आचार्य ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की 150 वीं जयंती वर्ष के अन्तर्गत समाज कल्याण सप्ताह के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस को वृद्वों के सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। वृद्वजन हमारे भविष्य के मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर जीरियाटीक सेन्टर पीबीएम हास्पिटल के चिकित्सको द्वारा वृद्वआश्रम में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीकानेर जिला उधोग के डीपी पचीसिया आदि उपस्थित रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें वृद्वजन खुशी के साथ झुम उठे। वृद्वजनों का पुष्प माला से सम्मान किया गया।
श्रीभीम वृद्वआश्रम में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस मानाया गया इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही नजर के चश्मों का वितरण किया गया। छात्रावास के छात्रों द्वारा एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा देवतुल्य वृद्वजनों का सत्कार किया गया एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार छात्रावास अधीक्षक राजेश चैधरी, मुकेश भाटी आदि उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...