सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पांच साल से भारत इस दिन के स्वागत की तैयारियों में जुटा था... गांधी सप्ताह का शुभारंभ 2 अक्टूबर से,
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयन्ती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बीकानेर, 1 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वी जयन्ती पर 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक विभिन्न विभागों द्वारा गांधी सप्ताह मनाया जाएगा।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि 2 अक्टूबर को डूंगर काॅलेज, एमएस काॅलेज, व पुलिस लाइन में सुबह 8 बजे से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। सुबह 7 बजे गांधी पार्क में सर्वधम प्रार्थना सभा और प्रातः काल प्रभात फेरी रतन बिहारी पार्क से गांधी पार्क तक आयोजित की गई है। साथ ही शाम को 6 बजे भजन संध्या का आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन को अन्तर्राष्ट्रीय अंहिसा के दिवस के रूप में मनाया जाएगा।इसके तहत सुबह 11 बजे शांति समिति की बैठक और शांम 4 बजे केन्द्रीय कारागृह में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण दिवस आयोजित होगा। जिसके तहत सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में स्वयं सहायता समुह को जोडने के कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता दिवस के तहत श्रमदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रातः 11 बजे सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि 5 अक्टूबर को सामाजिक उत्थान दिवस, मनाया जाएगा। जिसके तहत पीबीएम अस्पताल के जेरियाट्रिक, लेप्रेसी विभाग, अपना घर, सेवाश्रम में जेरियाट्रिक पीडित शारिरिक रूप से असक्षम अपाहित और कुष्ठ रोगियों के साथ सप्ताहपर्यन्त कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक जयनारायण व्यास काॅलोनी स्थित ग्रामीण हाॅट में खादी उत्सव मनाया जाएगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...