सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दीपदान कर दिया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश
बीकानेर। गजनेर रोड़ स्थित जवाहर पार्क में धनतेरस एवं पंच दिवसीय दीपोत्सव के अवसर पर माटी के परम्परागत दीपों से भारत का नक्शा बनाकर सिंगल युज प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश शहर के युवाओं द्वारा रंगोली एवं दीपदान कर दिया गया।
इस मौके पर योग गुरू दीपक शर्मा ने कहा कि पंचपर्व के इस अवसर पर जब संपूर्ण विश्व भारत को सम्मान की नजरों से देख रहा है तब हमें इस देश को स्वच्छता के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक से भी मुक्त करना होगा तभी भारत विश्व गुरू बनेगा एवं आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहेंगी। इस मौके पर डॉ. अमित पुरोहित ने शहरवासियों से अपील की इस दिवाली को इको फ्रेंडली तथा स्वदेशी दीपक जलाकर मनाई जाए। इसके साथ ही युवाओं द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया गया।
यशस्विनी शर्मा एवं दीपशिखा शर्मा ने रंगों से रंगोली बनाने के साथ कहा कि इस बार हम किसी भी दुकान से वह वस्तु नहीं खरीदें जो प्लास्टिक में पेक हो। इस मौके पर रविप्रकाश शर्मा, आशीष शर्मा, गोविंद ओझा उपस्थित रहें।
दीपक शर्मा
योग गुरू, महर्षि पतंजलि योग संस्थान
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...