सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रजापति हीरोज ने किए दीपक वितरित, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
बीकानेर। धनतेरस की पूर्व संध्या पर प्रजापति हीरोज संस्थान द्वारा 11 हजार दीपक वितरित किए गए। संस्थान के राष्ट्रीय सचिव किशन संवाल ने बताया कि राहगीरों को माटी दीपक वितरित कर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया। सचिव संवाल ने बताया कि संस्थान के संस्थापक सत्यनारायण प्रजापत की अनुशंसा पर गत वर्ष दीपावली पर जूनागढ़ के पास 21 हजार दीपक रोशन किए गए तथा इस बार दीपक वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर महापौर नारायण चौपड़ा, जेठानन्द व्यास, अशोक बोबरवाल, मीना आसोपा, विजय कोचर, नरेश जोशी, पप्पू लखेसर, राजकुमार पारीक, सोहनलाल, प्रेम छींपा, बद्री जाजपरा, बंशीलाल मंगलाव, टीसी कुमावत, ललित झंवर, अर्जुन बोबरवाल, मुकेश जोशी, श्याम देरासरी, भवानी उपाध्याय, विजयलक्ष्मी हिम्मतासर, माणक माहर, महावीर जालप सहित अनेकजनों ने उत्साह के साथ दीपक वितरित किए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...