सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
इन अधिकारियों को दीपावली पर मिली ये जिम्मेदारियां... पढ़िए
जिला मजिस्ट्रेट ने दीपावली पर्व पर अलग-अलग अधिकारियों को 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक व्यस्थाएँ सुचारू रखने हेतु निर्देश प्रदान किये हैं। इसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक को दीपावली पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, यातायात की विशेष व्यवस्था, बिना अनुज्ञापत्र के फायर वक्र्स (पटाखें) विक्रय पर अकंुश लगाने हेतु, अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रमुख सड़क एवं मार्गो के गढ्ढों की मरम्मत करवाने हेतु निर्देश प्रदान किए।
बर्न यूनिट में राउन्ड दी क्लाॅक ड्यूटी लगाने के निर्देश- गौतम ने अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम को उक्त त्यौहार पर सम्पूर्ण जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये रखने एवं 25 अक्टूबर से राउन्ड दी क्लाॅक कन्ट्रोल रूम स्थापित करने हेतु तथा अधीक्षक, पी.बी.एम. अस्पताल को उक्त त्यौहार पर एम्बूलेन्स व डाॅक्टर्स टीम मय तैयारी हालत में रखने एवं बर्न यूनिट की राउन्ड दी क्लाॅक ड्यूटी लगाने हेतु पाबन्द किया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...