सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
किराडू की मध्यस्थता से एक सप्ताह पुरानी समस्या का हुआ समाधान
बिन्नाणी चौक में रहने वाली राजेश्वरी ओझा ने 30 सितम्बर को किराडू को बताया कि नगर निगम द्वारा उनकी गली में सीवरलाइन का काम शुरू किया गया। सड़क की खुदाई के दौरान जाने-अनजाने घरेलू सीवर लाइनें तथा टेलीफोन के तार टूट गए। इससे लोगों में रोष फैल गया तथा स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद पिछले सात-आठ दिनों से यह काम ठप्प पड़ा था। इससे स्थानीय निवासियों को तो परेशानी हो रही थी, लेकिन वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए तकलीफ बढ़ गई थी।
ओझा द्वारा सूचित किए जाने के अगले दिन मंगलवार को किराडू मौका स्थल पर पहुंचे तथा निगम आयुक्त एवं अभियंताओं से बातचीत करते हुए कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने की हिदायत दी। इसके बाद मंगलवार को ही कार्य प्रारम्भ हुआ जो बुधवार को पूर्ण कर लिया गया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। किराडू ने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा सीवर लाइन दुरूस्तीकरण के अलावा दो उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन की पाइप भी ठीक कर दी। वहीं चोक सीवर लाइन का दुरूस्तीकरण भी हो गया।
किराडू के साथ आशीष कल्ला, समीर ओझा, लालू बिस्सा, देव किसन लखोटिया, गौरव व्यास, राजेश सारस्वत खानीसर, धीरज कुमार सोनी, मुरलीधर स्वामी, विनोद सुथार, भंवर कूकणा, विजय सिंह तथा मनीराम कूकणा आदि रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...