सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्लास्टिक को जिन्दगी से हटाने का संकल्प
बीकानेर। लायंस क्लब इन्टरनेशनल का सेवा सप्ताह शुरू हुआ। अध्यक्ष अनिल माथुर ने बताया कि इस सप्ताह में क्लब के पदाधिकारी व सदस्य ने प्लास्टिक को जिन्दगी से हटाने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन को भी इसके लिये प्रेरित करेंगे। माथुर ने बताया कि सप्ताह के प्रथम दिन विश्व शांति व कल्याणार्थ क्लब प्रांगण से शांति बैलून छोड़े गये। साथ ही राजकीय आदर्श उमा विद्यालय जलालसर में बाउड्री वॉल का गेट लगवाया। वहीं गुरूवार को अन्नदान महादान के तहत दस किलो आटे के 125 किट गंगानगर रोड स्थित झुग्गी-झोपडिय़ों में वितरित की गई। इस मौके पर बैजनाथ बाहेती,गिरिराज सिंगी,बाबूलाल सांखला,मनीष गौड़,राजेश मिढ्ढा,लालचंद भाटी,सीमा माथुर आदि उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...