सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सुप्रसिद्ध पत्रकार एवं पर्यावरणविद शुभू पटवा
की स्मृति में ‘हमारे समाज का पर्यावरण’ विषय पर
स्वतंत्र पत्रकार एवं पर्यावरणविद सोपान जोशी का व्याख्यान 9 अक्टूबर को
01, अक्टूबर , बीकानेर । बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, बीकानेर की ओर से समिति के संस्थापक सदस्य सुप्रसिद्ध पत्राकार एवं पर्यावरणविद की शुभू पटवा की स्मृति में स्वतंत्र पत्रकार, पर्यावरणविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोपान जोशी द्वारा ‘हमारे समाज का पर्यावरण’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन बुधवार, दिनांक 9 अक्टूबर , 2019 को सायं 5.00 बजे स्थानीय प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार में किया जाएगा। इस व्याख्यान की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य के शलाका पुरूष कवि-चिंतक डाॅ. नंद किशोर आचार्य करेंगे।
समिति के अध्यक्ष डाॅ. श्रीलाल मोहता ने बताया कि बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की कार्य-गतिविधियों एवं विभिन्न परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन में समिति के पूर्व अध्यक्ष स्मृतिशेष शुभू पटवा का आदर्श अवदान समिति के दाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निरन्तर प्रेरणा एवं ऊर्जा देता रहेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...