सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
करणी माता मंदिर नोखा रोड गंगाशहर में 5 अक्टूबर को 251 कन्याओं का पूजन, शाम को पुष्प श्रृंगार व छप्पन भोग और 1100 दीपकों से दीपमाला सजाई जायेगी
श्री मैढ क्षत्रिय सर्वणकार समाज गंगाशहर बीकानेर
स्वर्णकार करणी माता मंदिर में 251 कन्या भोज,पुष्प श्रृंगार एवं छप्पन भोग सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा* 4 अक्टूबर बीकानेर/-महावीर कुमार सहदेव- मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नोखा रोड करणी माता मंदिर में नवरात्रि आयोजन के विषय मैं आज विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया ! मीटिंग के दौरान देवकिशन,भागीरथ, बिल्लू,जय दयाल,कृष्ण कुमार, मदन,अशोक,मनोज,श्रवण, शिवनारायण,मुकेश,भरत उपस्थित रहे! मीटिंग के निर्णय अनुसार 5 अक्टूबर को मंदिर परिसर में प्रातः 11:00 से 251 कन्याओं के पूजन के साथ भोजन करवाया जाएगा! माता की प्रतिमा को विशेष फूलों से श्रृंगारित किया जाएगा साथ ही साथ छप्पन भोग का प्रसाद माता को लगाया जाएगा एवं शाम को 1100 सौ दीप प्रज्वलित कर मंदिर परिसर को सजाया जाएगा!
आज दिनांक 4-10-2019 को गंगाशहर मे स्वर्णकार युवाओं की अन्तिम मीटिंग मे पिछले कई दिनों से कर रहे आयोजन की तैयारी के बारे में समाज के युवा देवकिशन,भागीरथ,बिल्लू ने बताया कि दिनांक 5-10-19 को श्री करणी माता जी मन्दिर नोखा रोड गंगाशहर में सुबह 11 बजे से 251 कन्याओ का भोजन एंव शाम को भव्य पुष्प श्रगांर व छप्पन भोग और 1100 दीपको से दीपमाला सजाई जायेगी और शाम को 7 बजे श्री करणी माता जी की महाआरती का आयोजन किया जायेगा जिसमे आप सभी भक्त जन सपरिवार पधारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बने इस मिंटीग मै अन्य युवा जयदयाल, कृष्ण कुमार, मदन, अशोक, मनोज, श्रवण, शिवनारायण, मुकेश, भरत, इन सभी ने अपनी उपस्थिति दी |
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...