twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner
अभिविन्यास : होमसाइंस कॉलेज में मेहंदी और अन्य प्रतियोगिताएं हुई
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गृह विज्ञान महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 2 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में स्थित गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा नए विद्यार्थियों के लिए 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन महाविद्यालय की क्लब एडवाइजर मंजू राठौड़ ने किया। इस दौरान एकल नृत्य एवं गायन, मेहंदी, रंगोली, निबंध, गिफ्ट रेपिंग, फ्लोवर अरेंजमेंट, मोनो एक्टिंग, बेस्ट हेयर स्टाइल, पोस्टर मैकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. दीपाली धवन ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इस दौरान छात्र संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशस्वी राठौड़ भी मौजूद रहीं।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...