नियमों की पालना नहीं करने वाले प्राइवेट काॅलोनाईजर के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
नियमों की पालना नहीं करने वाले प्राइवेट काॅलोनाईजर के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
बीकानेर, 2 सितम्बर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि शहर में प्राइवेट काॅलोनाइजरों द्वारा विकसित काॅलोनियों में यदि आधारभूत सुविधाएं विकसित नहीं की गई है, तो ऐसे काॅलोनाइजर्स के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाएं।
जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि ऐसी काॅलोनियों में जहां नियमों के अनुसार निजी बिल्डर्स या काॅलोनाइजर्स द्वारा सुविधाएं विकसित नहीं की गई हैं, ऐसी काॅलोनियों में यूआईटी के पास जो प्लाॅट बचे हैं उनकी नीलामी कर प्राप्त होने वाली राशि से काॅलोनियों में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में इस सम्बंध में कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने कहा कि यूआईटी तथा निगम आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी स्वीकृत व टेंडर प्रक्रियाधीन कार्य चालू करवा दें। पाइपलाइन में जो भी कार्य हैं, उन्हें शुरू करवाने में प्राथमिकता दें। जिला कलक्टर ने कहा कि यूआईटी प्रत्येक कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सुनिश्चित करें और कार्य में ढिलाई पाए जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।
यूआईटी फास्ट डिलवरी सिस्टम डवलप करें
जिला कलक्टर ने कहा कि यूआईटी 90 ए आदि में भवन निर्माण के लिए अनुमति देने सम्बंधी प्रक्रिया सुधारें और आमजन को राहत देने के लिए फास्ट डिलीवरी सिस्टम डवलप करे। उन्होंने यूआईटी सचिव को न्यास कार्यालय का नियमित निरीक्षण कर रिकॉर्ड मेंटनेंस करवाने की बात कही।
पदयात्रियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी चिकित्सा सुविधाएं
जिला कलक्टर ने कहा कि रामदेवरा मेले के दौरान जिले से गुजरने वाले पदयात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाना सुनिश्चिित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेले के मार्ग में आने वाली समस्त पीएचसी 24 घंटे खुली रहेगी। गौतम ने कहा कि इस मार्ग में आने वाले सभी ब्लाॅक में स्वास्थ्य विभाग की एक मोबाइल टीम उपस्थित रहेगी तथा इस टीम के मोबाइल नम्बर सभी सेवा शिविरों पर चस्पा किए जाएं। उन्होंने कहा कि पूनरासर मेले में भी पदयात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस मार्ग में एक अस्थायी क्लिनिक बनाया जाए तथा शिविर में डाॅक्टरों की राउण्ड द क्लोक ड्यूटी लगाई जाए। कलक्टर कार्यालय के कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नम्बर 0151-2226031 पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है।
जिला कलक्टर ने कहा कि अमृत योजना के तहत किए सीवरेज कार्यों के बाद जहां भी सड़कें धंसने के प्रकरण सामने आए हैं वहां ठेकेदार को सूचित कर तुरंत ठीक करवाएं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावनाएं ना रहे। जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रामदेवरा मेले के मद्देनजर पदयात्रियों के लिए जहां सेवा शिविर चल रहे हैं वहां डस्टबिन रखवाएं जाएं तथा शिविरों में यात्रियों को सफाई के लिए जागरूक किया जाए।
डिकाॅय आॅपरेशन के निर्देश
जिला कलक्टर ने कहा कि ई मित्र केन्द्रों पर निर्धारित से ज्यादा शुल्क लिए जाने की शिकायतों के मद्देनजर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अन्य विभागों के समन्वय से डिकाॅय आपरेशन चलाएं तथा ब्लाॅक व जिला स्तर पर सभी कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अनियमितता बरतने वाले ई मित्रों की शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर चस्पा किए जाए।
आशा सहयोगिनी के खाली पद भरें
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले के जिन भी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आशा-सहयोगिनियों के पद खाली है, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए इन पदों को तुरंत प्रभाव से भरने की कार्यवाही करें। जिला कलक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के जो भी क्षेत्र टिड्डी आक्रमण से प्रभावित है, वहां अतिरिक्त कंट्रोल टीम लगाकर नियंत्रण स्थापित किया जाए।
सम्पर्क प्रकरणों के निस्तारण की प्रतिदिन करें समीक्षा
सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक लोक सेवाएं को अधिक लम्बित प्रकरणों के सम्बंध में सम्बंधित विभागों की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं निस्तारित होने लायक नहीं है तो इंतजार न करें, उन्हें तुरंत निरस्त किया जाए।
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ
जिला कलक्टर ने बैठक में पोषण माह का शुभारम्भ किया। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय पोषण माह प्रारंभ होने के अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा एक पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि सही पोषण से ही देश का भविष्य सही आकार ले सकेगा। इस दिशा में गंभीरता से काम करने की जरूरत हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण त्यौंहार से व्यवहार विषय पर पोषण माह प्रारंभ किया गया है, इसके तहत जिले में कुपोषण को समाप्त करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप के गावडे सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️ खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...