🇮🇳
रामदेवरा। साम्प्रदायिक सदभाव के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव जी के 635वें मेले के अवसर पर रामदेवरा स्थित भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट की धर्मशाला में दोनों समय निशुल्क लंगर की व्यवस्था संचालित हो रही है ।
भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट के व्यवस्थापक एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया कि गत माह 30 अगस्त को आम मेलार्थी के लिए सुबह चाय नाश्ता, दोपहर का भोजन के बाद चाय के साथ ही रात्री के भोजन का लुत्फ़ भक्तों द्वारा उठाया जाता है । हर्ष ने बताया कि दर्शनार्थियों की सेवा के लिए धर्मशाला में रोटी बनाने की आटोमेटिक मशीन लगायी गयी है जो एक घंटे में तीन हजार रोटी तैयार करती हैं उन्होंने बताया कि आटा गुंदने की भी मशीन दिन रात काम कर रही है । हर्ष ने बताया कि लंगर प्रधान सोहनलाल सेठी भोजन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें हुए है ।उन्होंने बताया कि कि धर्मशाला में भोजन, आवास एवं चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है जो कि मेला अवधि तक संचालित होगी ।
भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव राजेन्द्र जोशी ने बताया कि संस्था के तत्वावधान में यात्रियों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए प्याउ में ठण्डे पानी की व्यवस्था संचालित हो रही है जहाँ सैकडों लोग लाइनों में ही पानी पीते हैं ।
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
🇮🇳




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...