सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पोषण मेले में उपखंड स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का किया अन्नप्राशन
श्रीकोलायत। राष्ट्रीय पोषण मेले के तहत शनिवार को कुम्हार धर्मशाला कोलायत में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ उपखंड अधिकारी प्रदीप चाहर, सरपंच देवी सिंह भाटी, तहसीलदार हनुमान सिंह देवल, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, उपसरपंच कैलाशी देवी ने किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्रीमान् प्रदीप कुमार चाहर ने उपस्थित महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को पोषण युक्त आहार की आवश्यकता रहती है। दैनिक भोजनचर्या के तहत हमें हरी सब्जियां तथा गुड सहित गुणवत्तापूर्ण व पोष्टिक आहार को सेवन करना चाहिए। जिससे बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकें। इस अवसर पर सरपंच देवी सिंह भाटी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी घर-घर जाकर कुपोषण को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र पर विभागीय सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालन कर रही है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रसाद हर्ष ने बताया कि विभाग द्वारा सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया गया। जिसमें कुपोषण की रोकथाम, एनिमिया की रोकथाम, डायरिया प्रबंधन, आहार विविधता, सफाई, सुरक्षा एवं सुरक्षित पेयजल के बारे में जागरूक किया गया। इसके लिए गांवों में अांगनबाड़ी कार्यकर्ताअें व आशा सहयोगिनी ने रैली एवं गृह संपर्क कर अांगनबाड़ी केन्द्रों पर जनसहभागिता बढाने के लिए प्रेरित किया। उपसरपंच कैलाशी देवी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल के समय पोषण युक्त आहार लेना चाहिए। जिससे बच्चा स्वस्थ एवं तंदुरूस्त हो। मेले में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अन्नप्राशन एवं रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले में पोष्टिक आहार प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार हनुमान सिंह देवल, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, वैद्य धर्मप्रकाश आर्य, वार्डपंच किशोर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन, किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...