सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
किसानों के हित में मुख्यमंत्री का निर्णय
पूगल रोड और हनुमागढ़ टाउन में स्वतंत्र मंडी तथा
जमवारामगढ़ में नये गौण मंडी यार्ड को मंजूरी
जयपुर, 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने किसानों को कृषि विपणन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य में दो गौण मंडी यार्डों को स्वतंत्र मंडी के रूप में क्रमोन्नत करने तथा एक गौण मंडी यार्ड स्थापित करने की मंजूरी दी है।
श्री गहलोत ने गौण मंडी यार्ड हनुमानगढ़ टाउन तथा गौण मंडी यार्ड (अनाज) पूगल रोड, बीकानेर को स्वतंत्र मंडी बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उन्होंने जमवारामगढ़ में गौण मंडी यार्ड स्थापित करने की मंजूरी देने के साथ ही इसकी अधिसूचना के प्रारूप को भी स्वीकृति दी है।
उल्लेखनीय है कि वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने जमवारामगढ़ में फल एवं सब्जी मंडी खोलने की घोषणा की थी। इस क्रम में यह गौण मंडी यार्ड स्थापित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्णयों से संबंधित क्षेत्र के काश्तकारों को स्थानीय स्तर पर अपनी उपज को बेहतर मूल्य पर बेचने की सुविधा मिल सकेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...