खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गणपति विराजे, झोलियां भरी, शुभकार्य हुए, डॉ कल्ला और जनप्रतिनिधियों ने भी दर्शन किए
बीकानेर 2 सितम्बर 2019 ।
गणेश चतुर्थी पर 2 सितम्बर 2019 को चतुर्ग्रही योग और शुभ संयोग के समागम में शहर के गणेश मंदिरों सहित घरों, कारखानों और प्रतिष्ठानों में गणेशजीजी की विधिपूर्वक स्थापना की गई । ऐसा संयोग दीर्घावधि पश्चात हुआ है कि ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से शुक्ल और रवियोग बना, साथ ही सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग भी विद्यमान हुआ। इसमें सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र उपस्थित होने से गणेश चतुर्थी की महत्ता कई गुना बढ़ गई। नए और शुभकार्यों का भी शुभारम्भ किया गया।
सोमवार 2 सितम्बर का दिन हस्त नक्षत्र से आरंभ हुआ तथा अधिकांश जगहों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना चित्रा नक्षत्र में की गई । चित्रा नक्षत्र और चतुर्थी तिथि का संयोग 2 सितंबर को सुबह लगभग 8 बजे से शुरू होकर पूरे दिन रहा। काफी स्थानों पर अभिजित मुहूर्त में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुई।
शार्दुल कॉलोनी में लक्ष्मी नृसिंह मंदिर एवं विश्वास वाचनालय मुख्य शाखा के तत्वावधान में बाल मंडली ने पांच दिवसीय 16वां गणेशोत्सव का शुभारम्भ विशाल-कर्णधारी गणेश की स्थापना से किया । शिल्पी थानवी के नेतृत्व में कृतिका, प्रियंका, देव, अनिता, साधना आदि ने गणेश जन्मोत्सव मनाते हुए भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंगबिरंगी रोशनी और फूलों व फरियों से सजाया गया है।
सोमवार 2 सितम्बर का दिन हस्त नक्षत्र से आरंभ हुआ तथा अधिकांश जगहों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना चित्रा नक्षत्र में की गई । चित्रा नक्षत्र और चतुर्थी तिथि का संयोग 2 सितंबर को सुबह लगभग 8 बजे से शुरू होकर पूरे दिन रहा। काफी स्थानों पर अभिजित मुहूर्त में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुई।
शार्दुल कॉलोनी में लक्ष्मी नृसिंह मंदिर एवं विश्वास वाचनालय मुख्य शाखा के तत्वावधान में बाल मंडली ने पांच दिवसीय 16वां गणेशोत्सव का शुभारम्भ विशाल-कर्णधारी गणेश की स्थापना से किया । शिल्पी थानवी के नेतृत्व में कृतिका, प्रियंका, देव, अनिता, साधना आदि ने गणेश जन्मोत्सव मनाते हुए भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंगबिरंगी रोशनी और फूलों व फरियों से सजाया गया है।
डाॅ कल्ला ने किए गणेश दर्शन, प्रदेश में अमन चैन की कामना
डाॅ कल्ला ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व देश में साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि तत्कालीन बड़ौदा राज्य में एक प्रसिद्ध पहलवान जुम्मा दादा ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1901 में अपने ’अखाड़े’ से गणेश उत्सव की शुरुआत की थी। वे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक से प्रभावित थे। तिलक ने उन्हें मंदिर में गणेश उत्सव शुरू करने के लिए प्रेरित किया। सार्वजनिक गणेश उत्सव के माध्यम से युवाओं को देश की संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला, साथ ही उनमें देशभक्ति की भावना के जरिए
आपस में जुड़ने का अवसर मिला। डाॅ कल्ला ने नगर वासियों को इस पावन दिन की बधाई देते हुए देश प्रदेश में अमन चैन की प्रार्थना की।
मोहता धर्मधाला श्रीगणेश मंदिर में दर्शन किए- ऊर्जा मंत्री डाॅ बीडी कल्ला ने मोहता धर्मशाला व मोहता रसायन शाला में स्थित गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उन्होंने मोहता रसायन शाला में भी बनाई जा रही दवाओं की जानकारी ली और कहा कि आयुर्वेद में समस्त रोगों को बिना किसी दुष्प्रभाव के ठीक करने की क्षमता है। सनातन धर्म ग्रंथों में भी आयुर्वेद की महता को स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बदलती जीवन शैली में आयुर्वेद और अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकेगा। आमजन में इस चिकित्सा पद्धति को और अधिक लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर मोहता रसायन शाला के प्रबंधकों ने धर्मशाला के सामने की सड़क पर रेहड़ी वालों द्वारा किए गए कब्जे व अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर डाॅ कल्ला ने कोटगेट थानाप्रभारी धरम पूनिया को निर्देश दिए कि सड़क पर नाॅन वेंडिंग जोन के सम्बंध में स्पष्ट लिखा जाए ताकि यहां पर अतिक्रमण न हो।
डाॅ.कल्ला ने आदिनाथ भगवान के मंदिर में चैत्य परिपाटी के तहत किए दर्शन-ऊर्जा मंत्री डाॅ.बुलाकी दास कल्ला ने सोमवार को नाहटा चैक के आदिनाथ भगवान के मंदिर में जैन श्रावक-श्राविकाओं के साथ चैत्य परिपाटी के तहत दर्शन किए तथा कहा कि पर्युषण और संवत्सरि पर्व को जैनधर्म का अनुकरणीय पर्व है। इस पर्व से सभी जाति, वर्ग व समुदाय को प्रेरणा लेकर आपसी कटुता, वैमन्स्य को त्यागकर सद््भाव व स्नेह तथा आत्मीय भाव से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा, अचैर्य, अपरिग्रह व ब्रह्मचर्य आदि सिद्धान्त युगों-युगों तक सर्व समाज के लिए प्रेरणादायक रहेंगे। भगवान महावीर के सिद्धान्त धार्मिक-आध्यात्मिक के साथ वैज्ञानिक और चराचर प्राणियों की रक्षा, मन, वचन व काया की शुद्धि के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने साध्वीवृृंद से महामांगलिक पाठ सुनकर आशीर्वाद लिया।
गणेश चतुर्थी पर गणेश धोरा स्थित श्रीगणेश मंदिर मंे हुआ हवन, महा आरती और
भजनों की बही भक्तिरस धारा
गणेश उत्सव के संयोजक सत्यनारायण भोजक ने बताया कि सुबह हवन किया गया और विश्व में भाई-चारा और सौहार्द के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने बताया कि मंदिर में रंग-रोगन एवं रंग बिरंगी रोशनी से विशेष सजावट की गई । मंदिर के आस-पास पण्डाल लगाए गए है,स्टाॅले सजाई गई है। शाम को भक्ति संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भजनांे की प्रस्तुति दी गई।
------
सतर्कता समिति की बैठक 12 सितम्बर को
बीकानेर, 02 सितम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 सितम्बर को प्रातः 10 बजे आयोजित की जायेगी।बैठक जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र,गंगा थियेटर के पीछे, आयोजित की जायेगी।
-----
केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल मंगलवार को बीकानेर में
बीकानेर, 02 सितम्बर। केन्द्रीय भारी उद्योग व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल मंगलवार को सुबह 7 बजे रेल से बीकानेर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद इसी दिन दोपहर 2.50 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
----
ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को
बीकानेर, 2 सितम्बर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में मनरेगा, जल शक्ति अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
-----




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...