twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️ खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
पातेय वेतन वरिष्ठ शिक्षकों को नियमित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन,मिला आश्वासन.... बीकानेर...अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में राज्य भर से आए शिक्षकों ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके निवास पर ज्ञापन सौंपा। महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव मोहरसिंह सलावद ने बताया कि ज्ञापन में 2008 में गहलोत सरकार के समय करीब 27 हजार शिक्षकों को पातेय वेतन पर नियुक्ति दी थी।इनमें से करीब 20 हजार शिक्षकों को नियमित कर प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति कर दी गई किन्तु भाजपा सरकार ने वर्ष 2013 में नियम संशोधन कर करीब 7 हजार वरिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित कर दिया।जिससे कई शिक्षक इन शिक्षकों से वरिष्ठ हो गए।इसलिए संघ की मुख्यमंत्री से मांग है कि आप सभी पातेय वरिष्ठ शिक्षकों को 2013 में संशोधित नियमो में बदलाव कर इनको 2009 से नियमित करे इससे.... 👇👇👇👇
🇮🇳
..... राज्य सरकार पर कोई वित्तीय प्रभार नहीं पड़ेगा जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संघ को पूरा आश्वस्त किया कि जल्द ही इन वरिष्ठ शिक्षकों के हित में निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर संघ की ओर से मुख्यमंत्री का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। ज्ञापन देने वालों में सोहनलाल आर्य, विकास मीणा,मुकेश मेघवाल, रतन लाल शास्त्री सहित राज्य भर से आए पातेय वेतन वरिष्ठ शिक्षक मौजूद रहे।




This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteThis comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDelete