सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आंखों के मोतियाबिन्द का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न
बीकानेर 28 सितम्बर । जिला अन्धता निवारण समिति के तत्वावधान मे श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति और ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी, बीकानेर तथा आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय गंगाशह्रर, बीकानेर द्वारा आमजन के लिए आंखो का निशुल्क शिविर ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन (पुरानी जेल रोड) में आयोजित किया गया ।
शिविर प्रभारी सागरमल सोनी ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ.आशीष जोशी (सर्जन) ने अपनी टीम के साथ सेवाएं दी । रोटेरियन अरुणप्रकाश गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ सेवाएं दी । प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक 205 रोगियों के आंखों की जांच की गई जिनमे 15 रोगियों का चयन मोतियाबिन्द ऑपरेशन हेतु किया गया जिनका ऑपरेशन आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय गंगाशह्रर में निशुल्क किया जाएगा । शिविर सहयोगी शंकरलाल कट्टा ने बताया कि शिविर में रोगियों की आवश्यक्तानुसार ब्लड एवं यूरीन शुगर तथा चश्में हेतु भी जांच की गई ।
समिति के सागरमल सोनी, चन्द्रप्रकाश सोनी ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...