सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
विशेषज्ञ डॉ करेंगे जांचें, देंगे परामर्श, वरदान हाॅस्पीटल व्यासकॉलोनी में 29 सितम्बर को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
बीकानेर, 28 सितम्बर। जयनारायण व्यास काॅलोनी में आई.टी.आई. सर्किल पर स्थित वरदान हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में 29 सितम्बर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रविवार को एन आर असवाल चैरिटेबल संस्थान एवं वूमन पाॅवर सोसायटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जायेगा।
एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था के सचिव डाॅ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि शिविर में फोर्टिस अस्पताल, बीकानेर के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. वी. के. असवाल शूगर, बी.पी., थाॅयराइड, हदय रोग, श्वास, लिवर व किडनी, गंठिया, लकवा, मिर्गी, माइग्रेन तथा मौसमी बीमारियों से संबंधित रोगो की जांच कर निःशुल्क परामर्श देगें। पीबीएम हाॅस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ. एम.एल. दवा, पित की पथरी, अपेडिक्स, हर्निया, गांठ, कैंसर, बवासीर, मुत्र रोग व पेट की सभी प्रकार की सर्जरी रोगों की जांच कर उपचार व परामर्श देगे। सैल्वी हाॅस्पीटल अहमदाबाद के पूर्व हड्डी एवं जोड रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमित शर्मा अपनी सेवायें देंगे। पीजीआई चंडीगढ़ से प्रशिक्षित डाॅ. निशाद अहमद बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डाॅ. सिद्धार्थ असवाल सिरदर्द, माइग्रेन, अवसाद व अनिंद्रा, घबराहट, बैचेनी, मिर्गी, यौन रोग व विभिन्न तरह के नशे से ग्रसित रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श देगें।
शिविर में कान, नाक, व गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. अविरल असवाल ने विशेष मशीन से कान, नाम व गले के विभिन्न रोगों की जांच की जिनमें कान के पर्दे में छेद, कान की हड्डी गलना, नाक में खून आना, आवाज का भारी होना, बहरापन, नाक की हड्डी व मास का बढ़ना आदि रोगियों की जांच करेगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...