सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पोलिथीन उपयोग रोकने हेतु अभियान चलाया गया दोपहर तीन बजे से सायं पांच बजे तक बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पोलिथीन के उपयोग को रोकने व इसके लिए जागरूकता पैदा करने के लिए बीकानेर मंडल उ.प.रेलवे ने एक अभियान चलाया । जिसमें रिलायंस जियो के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना पूरा योगदान प्रदान किया । इस अभियान के तहत यात्रियों को पोलिथीन के दुरुपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से समझाया गया । पोलिथीन की थैलियों का उपयोग न करने की सलाह दी गई व उन्हें बदले में पोलिथीन की जगह कपडे या इको फ्रैंडली थैले उपयोग में लेने की सलाह दी। इको फ्रैंउली थैले यात्रियों को देकर उन्हें बताया गया कि वे इस प्रकार के थैले उपयोग में लेने की शपथ लें व अन्य परिवार के सदस्यों व मित्रों को भी प्रोत्सााहित करें। इस अभियान में श्री डी.एल.मीणा /अपर मंडल रेल प्रबंधक, द्वितीय, बीकानेर, श्री अनिल रैना ,मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री विश्वेंद्र हुड्डा, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता,पावर,श्री राजेन्द्र पाण्डे वाणिज्य निरीक्षक ,बीकानेर ,श्री राजकुमार स्टेनशन अधीक्षक,बीकानेर व रिलायन्सभ जियो के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...