सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मोहरसिंह जिला स्तर पर सम्मानित
वरिष्ठ शिक्षक मोहरसिंह सलावद के जिला स्तर पर सम्मानित होने पर स्कूल स्टाफ ने मनाई खुशी... बीकानेर...राजस्थान पत्रिका बीकानेर की प्रस्तुति राष्ट्र भाषा हिन्दी व शिक्षकों को समर्पित तस्मै: श्री गुरुवे नमः के तहत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बीकानेर के होटल पानी ग्रहण रानी बाजार बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवनगर में वरिष्ठ शिक्षक मोहरसिंह सलावद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पार्टनर बैंक ऑफ बड़ौदा, लोटस,श्री जी, होटल पानी ग्रहण,बीजेएस रामपुरिया जैन लॉ कॉलेज रहे। वरिष्ठ शिक्षक मोहरसिंह सलावद के राजस्थान पत्रिका की ओर से जिला स्तर पर सम्मानित होने पर स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह, व्याख्याता अनुज अनेजा, सुभाषचन्द्र न्योल, गोवर्धन लाल गोदारा,शिक्षक रणछोड़ सिंह सोढा, सुजानसिंह राठौड़,तेजपाल मेघवाल,दयाराम, प्रभुराम,प्रेमसिंह,गणेशाराम, किरण प्रजापत ने खुशी मनाई एवं सलावद को बधाई दी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...