twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 03 सितम्बर। स्थानीय गेमना पीर रोड़ स्थित जय गणेश विहार कॉलोनी बीकानेर से स्व. सोहन लाल औझा चौथाणी स्मृति में सियाणा धाम पैदल यात्रियों के लिए सेवा जत्था रवाना हुआ। इस बात की जानकारी देते हुए संस्था के सचिव किशन औझा चौथाणी ने बताया कि इस बार सेवा जत्थे को प्रातः 8ः00 बजे रवाना किया गया। संस्था द्वारा सियाणा धाम में यात्रियों के लिये रैन बसेरे व ठंडे पानी की व्यवस्था की जाती है। इस बार सेवा जत्थे को राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. कल्ला ने सेवा संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनां दी। इस अवसर पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के रिटायर्ड वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद बिस्सा, महेन्द्र चूरा सी.ए साब, रिटायर्ड पुलिस उप-अधीक्षक तुलसी दास पुरोहित उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था के जयदीप औझा, गिरिराज औझा, राकेश बिस्सा, गोपाल औझा, रोबिन बिस्सा, राधा देवी, शांति व्यास, सहित अनेक लोग मौजूद थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...