एसकेआरएयू : अब चिन्हित रिक्त पदों पर आरपीएससी के माध्यम से भर्ती की जाएगी, प्रबंध मंडल की बैठक, अध्यक्षता
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयू : अब चिन्हित रिक्त पदों पर आरपीएससी के माध्यम से भर्ती की जाएगी, प्रबंध मंडल की बैठक, अध्यक्षता
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने की
एसकेआरएयूः विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल की बैठक आयोजित
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने की अध्यक्षता
बीकानेर, 4 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल (बोम) की 103वीं बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में कुलपति सचिवालय सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान प्रबंध मंडल की 101वीं और 102वीं बैठक के कार्यवृत्त और इन पर की गई कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। वहीं विद्या परिषद की 52वीं बैठक के कार्यों का अनुमोदन तथा कुलपति द्वारा जारी आदेशों की पुष्टि की गई। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सभी सेवा नियमों में दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान विश्वविद्यालय में अंगीकृत करने तथा भविष्य में 3600 रुपये अथवा इससे कम पे-ग्रेड के अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवाओं के पदों पर भर्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा करवाए जाने का अनुमोदन किया गया।
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में कृषि शिक्षा, शोध और प्रसार कार्यों में गति लाई जाएगी। कृषि विद्यार्थियों का प्लेसमेंट बढे़, इस... 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
... दिशा में कार्य होगा। कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से कृषि की नवीन तकनीकें दूरस्थ क्षेत्रों में बैठे किसानों तक पहुंचाई जाएंगी। विश्वविद्यालय, राजुवास सहित विभिन्न स्तरीय संस्थानों के साथ एमओयू करेगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के समस्त विभागों में नाॅम्र्स के अनुसार पदों की स्वीकृति तथा वर्तमान स्थिति का रिव्यू करवाया जा रहा है। इसके अनुसार नए पदों के सृजन अथवा भर्ती के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे।
बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के वर्ष 2017-18 के वार्षिक प्रतिवेदन तथा चार निजी कृषि महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए सम्बद्धता प्रदान करने की पृष्टि का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार करने, वेस्ट डी-कम्पोस्ट इकाई स्थापित करने तथा सोलर लाइटिंग सिस्टम के संबंध में चर्चा की गई। कुलपति प्रो. आर. पी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधार के लिए सतत एवं सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा ने बैठक का संचालन किया तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। बोम सदस्य प्रो. राजीव जैन, प्रो. एच. एस. शर्मा, डाॅ. बजरंग ककरालिया तथा अशोक चौधरी ने विचार रखे। बैठक में वित्त नियंत्रक बी. एल. सर्वा, कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह, निदेशक (प्लानिंग एंड माॅनिटरिंग) डाॅ. मीनाक्षी चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ए. के. शर्मा, डाॅ. वी. एस. आचार्य तथा डाॅ. सीमा त्यागी मौजूद रहे।
रपटनामा ✒️ 🔮 👆👆जरूर पढ़ें
https://rapatnama.blogspot.com





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...