twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नारी चौपाल व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 3 सितम्बर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत गांव बदरासर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा नारी चैपाल व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक महिला अधिकारिता मेघा रतन द्वारा नारी चौपाल में महिलाओं को महिलाओं से संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लिंग चयन रोकथाम, बाल विवाह रोकथाम की जानकारी के साथ-साथ स्वरोजगार व इसके लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कुछ प्रशिक्षण प्राप्त करने सम्बंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। डाॅ गुरजीत कौर द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर चर्चा कर उन्हें माहवारी के दौरान स्वच्छता रखने हेतु प्रेरित किया गया।
नारी चौपाल कार्यक्रम में महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र समन्वयक श्रीमती मंजू नांगल द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। नारी चौपाल में 50 महिलाएं व किशोरियां उपस्थित थी। प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी द्वारा मंच संचालन किया गया। गांव की साथिन मनीषा कंवर द्वारा आभार प्रकट किया गया। इसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...