सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
युवती ने थाने में कहा 25 की हूं, "उसने" 36 महीने तक झांसा देकर लूटा
बीकानेर। बीकानेर जिले के कोटगेट थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर तीन साल तक देहशोषण किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। ऐसे में पीडि़ता कोटगेट थाने पहुंची और आपबीती बताई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता का पहले मेडिकल कराया जाएगा फिर न्यायालय में 164 के बयान लेखबद्ध करवाने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि अनिल ने शादी करने का झांसा देकर तीन वर्ष तक साथ रखा और देहशोषण करता रहा। 10 सितम्बर को जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच एसआई चन्द्रभान को सौंपी गई है।
खुलासा
खुलासा
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...