सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
बीकानेर में तेज बारिश तेज हवा के साथ : सुबह लगभग 11 बजे करीब 20 मिनट तक जोरदार तेज हवाओं के साथ पानी की बौछारें आसमान से बीकानेर की जमीन पर गिरती रही। सड़कें लबालब हुई। गलियों से पानी निकल कर मुख्य सड़कों तक पहुंचा और शनै शनै बहता हुआ नालों और सूरसागर की ओर बह गया। निचली बस्तियों में गलियों और मार्ग में कुछ जगह पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हुई। वहीं घरों में लोगों ने पानी घर में ना घुस जाए ऐसे बंदोबस्त शुरू कर दिए। करीब 20 मिनट बाद बारिश थमने पर निचली बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली। वीडियो क्लिप मोहन कडे़ला
🇮🇳खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...