सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
फिर सेलिब्रेट होंगे उड़ान सदन की बच्चियों को बर्थडे
बाल विकास संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
फिर सेलिब्रेट होंगे उड़ान सदन की बच्चियों को बर्थडे
बाल विकास संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
बीकानेर, 5 अगस्त। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि बालिका शिशु गृह के तहत संचालित उड़ान सदन में आवासित बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ घर जैसा माहौल देने के प्रयास किए जाएं।
गौतम ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाल विकास संरक्षण समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने आवासीय सदन उड़ान की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन प्रयास है जिससे अनाश्रित और बेसहारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के अनुकरणीय प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से सदन का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देंखे और आवश्यकतानुसार सुधार के लिए व्यवस्थाएं करें।
नई एफडी बनवाएं
जिला कलक्टर ने कहा कि बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बैंक में जमा राशि बढ़ाने के लिए भामाशाहों व सोनोग्राफी केन्द्र संचालकों आदि की मदद ली जाए। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि आईएमएफ और सोनोग्राफी केन्द्र संचालकों के साथ बैठक कर उनके सहयोग से फंड तैयार करवाएं जिसके ब्याज आदि के माध्यम से यहां आवासित बच्चों के भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
जिला कलक्टर ने कहा कि कम्प्यूटर युग में डिजीटल साक्षरता की आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र ही यहां कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी,। इन बच्चियों को एजुकेशन ट्रिप, वाॅकेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। बालिका गृह की तर्ज पर कमजोर वर्ग की बालिकाओं को मदद देने के लिए भामाशाहों की मदद लेते हुए शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में नवाचार किए जाएंगे।
फिर सेलिब्रेट होगा बर्थडे
जिला कलक्टर ने बताया कि उड़ान में बच्चियों का बर्थडे मनाने की परम्परा को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा। जिससे यहां निवासित बच्चों में अपनत्व का भाव विकसित हो सके। उन्होंने अधीक्षक कविता स्वामी को निर्देश दिए कि पिछले 4 वर्षों में यहां आयोजित की गई गतिविधियों व उपलब्धियों की बुकलेट प्रकाशित की जाए, जिसे बाद में प्रतिवर्ष प्रकाशित करवाया जाए। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव सुनीता चैधरी, सीएमएचओ डाॅ देवेन्द्र चैधरी, बालिका शिशु गृह अधीक्षक कविता स्वामी, समाजसेवी महावीर रांका, दीपाली धवन, लक्ष्मण राघव उपस्थित थे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...