राजस्थानी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि दिल्ली में पुरस्कृतश्रीडूंगरगढ़ के श्याम महर्षि को दिल्ली में पुरस्कृत करते अतिथि।
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
राजस्थानी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि दिल्ली में पुरस्कृत
श्रीडूंगरगढ़. राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि को दिल्ली में इंडिक अकादमी की ओर से पुरस्कृत किया गया। दिल्ली की लोधी रोड पर स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेण्टर में हुए इस समारोह में संस्थान के विपुल कोचर एवं आए हुए अतिथियों ने महर्षि को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, शॉल एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आगन्तुक अतिथियों ने कहा कि संस्कृति को बचाने के लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे। साहित्य ही संस्कृति को बचाने का माध्यम रहा है। इसके अध्ययन से ही हम पुरानी परम्पराओं को जान सकते हैं। इसके अलरावा वहां मौजूद अतिथियों ने भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म एवं साहित्य पर अपने विचार रखे। इस दौरान राजस्थान से महर्षि के अलावा वीणा ग्रुप के के.सी. मालू एवं संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के पूर्व सचिव क्षीर सागर को भी पुरस्कृत किया गया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...