खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
20वें अखण्ड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति
बीकानेर। एक तरफ बीकानेर शहर में जागरणों के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है, वही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय हनुमान नवयुवक मंडल द्वारा भटडो के चौक, नाईयो की गली में 20वें अखण्ड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। जिसमें मानस पाठियो और मानस प्रेमियों द्वारा शाम 5 बजे कपिल मारू और शिवजी सेवग द्वारा भगवान श्रीराम और हनुमानजी की पूजा अर्चना के बाद पाठ शुरू हुए और उसके बाद राम जन्मोत्सव मनाया गया जिसका आनंद वहां बैठे बच्चों और मानस रसिकों ने लिया। पाठ की पूर्णाहुति मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे हुई। जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन नवयुवक मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मानस प्रेमी भवँर पुरोहित (कर्मचारी नेता), जोगेंद्र श्रीमाली, अजय मारू, श्रीमोहन पुरोहित, शरद मारू, ललन मारू, शिवकुमार मारू, राजा सांखी, सुरेश जोशी, नगाड़ा वादक गोपसा, गोपाल सेवग,नारायण पुरोहित, अजित सुथार,नरेश पुरोहित सरीखों ने दोहा-पाठ को जीवंत दर्शन का रूप दिया।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...