सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
🙏
महिलाओं के लिए चलाएं ड्राइविंग कोर्स, आरसेटी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए लगाएं फोलोअप शिविर
युवाओं को दें कुशलतम प्रशिक्षण -गौतम
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
गौतम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आर सेटी की त्रैमासिक बैठक में कहा कि विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में कुशलता वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मार्केट में भी ऐसे प्रशिक्षित लोगों की बहुत आवश्यकता है, इन सब को ध्यान में रखते हुए पलम्बर, इलेक्ट्रीशियन आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवा तैयार किए जाएं ताकि युवाओं को रोजगार मिले तथा लोगों को प्रशिक्षित मैकेनिक मिल सके।
गौतम ने कहा कि विभिन्न कोर्से्स में कितने प्रशिक्षणार्थी ऐसे हैं जो वर्तमान में भी रोजगार से संयोजित है तथा ट्रैनिंग अभ्यर्थियों के लिए कितनी लाभकारी साबित हुई। इस सम्बंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि संस्थान स्थानीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप कोर्र्सेस चलाएं। जिला कलक्टर ने कहा कि संस्थान की बैठक को बैंकर्स समिति की बैठक के साथ लिंक किया जाए जिससे प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थियों के बैंक लींकेज, लोनिंग आदि की व्यवस्था की जा सके तथा उनके लिए स्वरोजगार की व्यवस्था की जा सके।
गौतम ने कहा कि मार्केट की आवश्यकता के हिसाब से जो कोर्स चलाएं, उनमें प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के लिए न केवल प्रमाण पत्र जारी करें बल्कि उन्हें एक डिजीटल मंच भी उपलब्ध करवाएं जिसके माध्यम से युवाओं को सीधे कस्टमर मिल पाए।
महिलाओं के लिए चलाएं ड्राइविंग कोर्स
जिला कलक्टर ने कहा कि महिलाओं के लिए बड़ी, पापड़, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि के परम्परागत पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कम्प्यूटर, ड्राइविंग आदि का कोर्स प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे लोगों की सफलता की कहानियां प्रकाशित करवाएं, जिन्होंने संस्थान में ट्रैनिंग हासिल कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता हासिल की है। बैठक में नाबार्ड सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
00000000000000
00000000000000
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
महिलाओं के लिए चलाएं ड्राइविंग कोर्स, आरसेटी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए लगाएं फोलोअप शिविर
युवाओं को दें कुशलतम प्रशिक्षण -गौतम
बीकानेर, 7 अगस्त। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) अपने यहां प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए फोलोअप शिविर लगाएं और आकलन करें कि संस्थान द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कितने प्रतिशत अभ्यर्थी रोजगार या स्वरोजगार से जुड़े हैं तथा इससे उनके जीवन स्तर को बढ़ाने में कितनी मदद मिल सकी है।गौतम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आर सेटी की त्रैमासिक बैठक में कहा कि विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में कुशलता वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मार्केट में भी ऐसे प्रशिक्षित लोगों की बहुत आवश्यकता है, इन सब को ध्यान में रखते हुए पलम्बर, इलेक्ट्रीशियन आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवा तैयार किए जाएं ताकि युवाओं को रोजगार मिले तथा लोगों को प्रशिक्षित मैकेनिक मिल सके।
गौतम ने कहा कि विभिन्न कोर्से्स में कितने प्रशिक्षणार्थी ऐसे हैं जो वर्तमान में भी रोजगार से संयोजित है तथा ट्रैनिंग अभ्यर्थियों के लिए कितनी लाभकारी साबित हुई। इस सम्बंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि संस्थान स्थानीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप कोर्र्सेस चलाएं। जिला कलक्टर ने कहा कि संस्थान की बैठक को बैंकर्स समिति की बैठक के साथ लिंक किया जाए जिससे प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थियों के बैंक लींकेज, लोनिंग आदि की व्यवस्था की जा सके तथा उनके लिए स्वरोजगार की व्यवस्था की जा सके।
गौतम ने कहा कि मार्केट की आवश्यकता के हिसाब से जो कोर्स चलाएं, उनमें प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के लिए न केवल प्रमाण पत्र जारी करें बल्कि उन्हें एक डिजीटल मंच भी उपलब्ध करवाएं जिसके माध्यम से युवाओं को सीधे कस्टमर मिल पाए।
महिलाओं के लिए चलाएं ड्राइविंग कोर्स
जिला कलक्टर ने कहा कि महिलाओं के लिए बड़ी, पापड़, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि के परम्परागत पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कम्प्यूटर, ड्राइविंग आदि का कोर्स प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे लोगों की सफलता की कहानियां प्रकाशित करवाएं, जिन्होंने संस्थान में ट्रैनिंग हासिल कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता हासिल की है। बैठक में नाबार्ड सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
00000000000000
00000000000000

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...