सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन 8 अगस्त को
🙏
पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन 8 अगस्त को
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
00000000000000
00000000000000
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन 8 अगस्त को ,
प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए स्कूल एवं कार्यालयो में बाटे पीले चावल. बीकानेर.. पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ओर से बीकानेर जिला मुख्यालय पर 8 अगस्त को प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राज्यपाल,राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।आंदोलन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि इस आंदोलन सफल बनाने के लिए आंदोलन के प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग के नेतृत्व में बीकानेर के सरकारी स्कूलों ,पीडब्लूडी,वन,रेलवे, शिक्षा,विद्युत एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज सहित सभी विभागों में संपर्क कर प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।आंदोलन को सभी विभागों का पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि 2004 के बाद राजकीय सेवा में चयनित हुए सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की जगह एनपीएस लागू की है जिसमें कर्मचारी का पैसा सुरक्षित नहीं है ओर सेवानिवृत्त होने के बाद कितना पैसा मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है जिससे 2004 के बाद लगे सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। एनपीएस भाजपा सरकार ने लागू की थी ओर अब भी केन्द्र में भाजपा की सरकार है इसलिए पूरे भारत में प्रदर्शन कर सरकार के पास ज्ञापन भेजा जाएगा अगर मांग पूरी नहीं हुई तो संघ की ओर से आगे ओर बड़े आंदोलन किए जाएंगे।बीकानेर जिले में सभी शिक्षक संघ, कर्मचारी संघो का समर्थन मिल गया है। जनसंपर्क करने वालो में प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग, प्रदेश सचिव महिपाल चौधरी
जिला संयोजक देवेंद्र जाखड़
संभाग संयोजक महेंद्र भंवरिया, भंवर पोटलिया, सुरेन्द्र भाटी, रूपसिंह चौहान, शिवशंकर गोदारा,महेंद्र पंवार, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।
00000000000000
00000000000000





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...