सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
00000000000000
00000000000000
विधि महाविद्यालय में विधिक सहायता क्लिनिक की स्थापना एवं पौधारोपण
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000
विधि महाविद्यालय में विधिक सहायता क्लिनिक की स्थापना एवं पौधारोपण
बीकानेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेन्द्र कुमार पारीक (जिला एंव सेषन न्यायाधीश ), बीकानेर के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एवं सेषन न्यायाधीश ) बीकानेर द्वारा आज दिनांक 01.08.19 को सेठ बहादुरमल जसकरण सिद्धकरण रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय, बीकानेर में विधिक सहायता क्लिनिक की स्थापना की गई। इस अवसर पर विधि विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि विधिक सहायता क्लिनिक का उद्देश प्रत्येक व्यक्ति को विधिक अधिकारों की जानकारी दिलाना एंव उनमें विधिक जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में अग्रवाल ने विद्यार्थियों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं एंव कार्यों की जानकारी दी। तत्पपश्चात महाविद्यालय के प्रागंण में अग्रवाल द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एंव पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त किशोर जोशी एंव आचार्य श्री सुरेश भाटिया, डॉ. रितेष व्यास, बालमुकुन्द व्यास एवं कार्यालय के कनिष सहायक गौरव पंवार आदि मौजूद थे।
तत्पपश्चात ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय में संचालित विधिक सहायता क्लिनिक का निरीक्षण किया तथा विधिक सहायता क्लिनिक का संचालन उत्तम रूप से किया जाना पाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एल.विश्नोई , डॉ. इकबाल उस्ता, डॉ. सीताराम, डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. राकेेश कुमार, डॉ. दुर्गा चौधरी सहित स्टाफ सदस्य एंव विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
00000000000000
00000000000000





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...