खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
स्टूडेंट्स के शानदार अचीवमेंट पर SRJLC में छाई खुशी, सभी ने खाई-खिलाई मिठाई
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
लॉ स्टूडेंट्स के शानदार अचीवमेंट पर SRJLC में छाई खुशी, सभी ने खाई-खिलाई मिठाई
BJS SRJLC ( ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय) के विधि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने महाराजा गंगासिहं विश्विद्यालय द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में उच्च वरीयता में आकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनन्त जोशी ने बताया कि विधि प्रथम वर्ष में भी विधि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की भांति छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग 75 प्रतिशत रहा है। महाविद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने विधि प्रथम वर्ष में प्रथम श्रेणी अर्जित की है। जिसमें महाविद्यालय की छात्रा दिव्यानी शर्मा ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा प्रेरणा पारीक ने 63.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और राजकिरण सिंह ने 63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
महाविद्यालय के छात्र विशाल करनाणी, प्रिंयका राठोड, सलोनी लुनावत, साराह, राजनारायण माहेवरी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा पंकज कटारिया, राजेश व्यास, उन्नति हर्ष, दिव्या चाण्डक, रवीना करनाणी, विकास छिपा एवं महिमा दुग्गर ने भी लगभग प्रथम श्रेणी अंक प्राप्त किये है।
डॉ अनंत जोशी ने बताया कि छात्रों के मुकाबले छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत ज्यादा रहना एवं उच्च अंको के साथ मेरिट में छात्राओं का उच्च स्थान पर रहना एक सुखद संकेत है। वर्तमान समय में विधि जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में भी छात्रों की तुलना में छात्राओं ने उच्च अंको के साथ बढत लेकर अपनी योग्यता साबित की है जो भारतीय समाज की महिलाओं की बढती भूमिका एवं भागीदारी को स्थापित करने का शुभ संकेत है। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के मानद् सचिव सुनिल रामपुरिया ने समस्त स्टॉफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. रीतेश व्यास, डॉ. बालमुकन्द व्यास, डॉ. शराफत अली, श्री ईशान नारायण पुराहित, श्री भरत जाजडा एवं श्री मगन सोलंकी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...