खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 2 जुलाई। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने मंगलवार को खाजूवाला स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का प्रशासनिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय की प्रशानिक पत्रावलियों में रास्ता संबंधी प्रकरण, भूमि विभाजन के प्रकरण, नामान्तरण संबंधी प्रकरण, पत्थरगढी, सीमाज्ञान, राजस्व अभिलेखों का शुद्धीकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों संबंधी कार्यो जानकारी ली। उन्होंने करीब एक साल से म्यूटेशन के पेण्डिग प्रकरण के बारे में उन्होंने जानकारी लेते हुए संबंधित का कार्य आज ही करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर के निर्देश के बाद एक घन्टे में म्यूटेशन का प्रकरण का निस्तारण कर दिया गय।
जिला कलक्टर ने पंचायत समिति में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने, लंबित पटटों का निस्तारण, परिसम्पति रजिस्टरों का संधारण, प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल लाभार्थियों की जिओ टैगिंग कर स्वीकृतियां, महात्मा गांधी नरेगा में नवीन जाॅबकार्ड जारी करने एवं अद्यतन करने संबंधी कार्य के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत 20 बीडी में रात्री चैपाल-
जिला कलक्टर इसके बाद पंचायत समिति खाजूवाला की ग्राम पंचायत 20 बीडी में हुई रात्री चैपाल में पहुंचे और ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी,बिजली,सिंचाई एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। रात्री चैपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा में कार्य शुरू करवाने की मांग पर जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी से क्षेत्र में चल रहे कार्याें की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप कार्य स्वीकृत करवाते हुए अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित किए जाए। उन्होंने रोजगार सहायक और ग्राम प्रसार अधिकारी के कार्यों के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत 20 बीडी में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधि के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र समय पर खुलने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषाहार की गुणवता की जांच नियमित रूप से होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र मंे पेयजल की आपूर्ति के लिए अलग से पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए चल रहे पानी में से ही पेयजल के लिए पानी मिल सके,इसकी व्यवस्था की जाए।
रात्री चैपाल में अनुपस्थित रहने पर दो अभियंताओं को चार्जशीट-खाजूवाला की ग्राम पंचायत 20 बीडी में आयोजित रात्री चैपाल में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता और अधिशाषी अभियन्ता के अनुपस्थित रहने को जिला कलक्टर ने गंभीरता से लिया और दोनों ही अधिकारियों को चार्जशीट देने के निर्देश दिए।
चैपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
जिला कलक्टर ने खाजूवाला उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

आमजन के सुने अभाव-अभियोग-जिला कलक्टर जब खाजूवाला पहुंचे तो उपखण्ड कार्यालय में ग्राम खाजूवाला के निवासियों, व्यापारियों की ओर से गत दिनों से चोरों व लुटेरों, नशीले पदार्थों, पर्ची सट्टा के कारोबार पर पुलिस की निष्क्रियता के विरूद्ध ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि स्टेट बैंक खाजूवाला से धान मण्डी के रास्ते में व्यापारी के मुनीम से दो लाख रूपए की लूट मामले में पुलिस अभी तक लुटेरोें को पकड़ नहीं पायी है। वहीं मिस्त्री मार्केट से एक किसान का नया ट्रेक्टर चोरी हो गया, अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पायी है। हालांकि इस बारे में उपखण्ड अधिकारी को 28 जून को ज्ञापन भी दिया गया था, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। व्यापारियों ने जिला कलक्टर गौतम से इन वारदातों का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस को निर्देशित करने की मांग भी की।
ग्राम पंचायत 20 बीडी में रात्री चैपाल-
जिला कलक्टर इसके बाद पंचायत समिति खाजूवाला की ग्राम पंचायत 20 बीडी में हुई रात्री चैपाल में पहुंचे और ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी,बिजली,सिंचाई एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। रात्री चैपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा में कार्य शुरू करवाने की मांग पर जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी से क्षेत्र में चल रहे कार्याें की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप कार्य स्वीकृत करवाते हुए अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित किए जाए। उन्होंने रोजगार सहायक और ग्राम प्रसार अधिकारी के कार्यों के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत 20 बीडी में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधि के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र समय पर खुलने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषाहार की गुणवता की जांच नियमित रूप से होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र मंे पेयजल की आपूर्ति के लिए अलग से पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए चल रहे पानी में से ही पेयजल के लिए पानी मिल सके,इसकी व्यवस्था की जाए।
रात्री चैपाल में अनुपस्थित रहने पर दो अभियंताओं को चार्जशीट-खाजूवाला की ग्राम पंचायत 20 बीडी में आयोजित रात्री चैपाल में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता और अधिशाषी अभियन्ता के अनुपस्थित रहने को जिला कलक्टर ने गंभीरता से लिया और दोनों ही अधिकारियों को चार्जशीट देने के निर्देश दिए।
चैपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...