सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
एशियाड सर्कस का पहला शो : हैरत अंगेज करतब देख रोमांचित हुए दर्शक
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एशियाड सर्कस : हैरत अंगेज करतब देख रोमांचित हुए दर्शक
बीकानेर, 6 जुलाई। मेडिकल काॅलेज मैदान में शनिवार को रोमांचक, हैरत
अंगेज कारनामों के साथ एशियाड सर्कस शुरू हुआ। अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन
ए.एच.गौरी ने लुप्त होती इस प्राचीन कला प्रदर्शन संगठन का रिब्बन काटकर तथा तीन
वर्षीय बालक तेजस सोनी ने पहला टिकट खरीद कर शुभारंभ किया।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन ए.एच.गौरी ने इस अवसर पर कहा कि सर्कस प्राचीन
मनोरंजन की कला है। मोबाइल, इंटरनेट आदि मनोरंज सोशल मीडिया के बढ़ते
प्रचलन से इस कला के प्रति लोगों में रुचि कम हो रही है। सर्कस में
कलाकारों को बहुत मेहनत व गहन अभ्यास के बाद हैरत अंगेज कारनामें दिखाने
का हुनर प्राप्त होता है। कलाकारो के इस हुनर को प्रोत्साहित करने,
प्राचीन कलाओं को जिन्दा रखने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। सर्कस
के मालिक रियाजूदीन उर्फ राजू भाई, प्रबंधक अनिल कुमार , शिव बहादुर सिंह व अजमेर सिंह और कलाकारों ने जिला कलक्टर व पहले
शो में आए दर्शकों का स्वागत किया।
सर्कस का आगाज हवाई जम्प से हुआ। करीब 50 फीट की ऊंचाई पर क्राॅस जम्प
व हवाई कलाबाजियों को देख दर्शकों ने करतल ध्वनि से पांडाल गुंजायमान बना दिया । करीब तीन घंटें के शो के दौरान
जापानी गुडिया, कुत्तों का फिसल पट्टी से तिसलना, छतरी लेकर दो टांग पर
चलना, कुत्ते द्वारा दर्शकों के बताएं नम्बरों को उठाना, ग्लोब में दो
चालकों द्वारा मोटर साइकिल चलाना, बैलेंस के जरिए करीब 15 फीट ऊंचाई पर
बाॅल को डालना, आस्ट्रेलियाई तोतों द्वारा झूला झूलना, बाॅल खेलना, एक पहिए की
साइकिल को चलाना, साइकिल के अलग-अलग पार्टों को खोलते हुए साइकिल चलाना,
मुंह में तीन चार पानी भर कर पुनः निकालना, ऊंचाई पर जाकर मुंह के बल
घूमना सहित अनेक करतबों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। अफ्रीकन कलाकारों
ने मानव पैरामिड बनाकर, मैढ़क बने कलाकार ने ड्रम से निकलने, शरीर के
अंगों को मोड़कर छोटा करने, जापानी गुड़िया द्वारा छोटी बाॅक्स में जाने,
8-10 ईंच की साइकिल पर पुरुष द्वारा महिला को बिठाकर चलाने के साथ चार
जोकरों के हंसी मजाक, घोड़ों व बंदर के करतब की तालियों के साथ तारीफ की
गई। मैदान में रविवार से दोपहर एक बजे, चार बजे व शाम साढ़े सात बजे तीन
शो नियमित चलेंगे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...