सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
पेड़ों को गोद लेने एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु रन 4 वन
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिये 07 जुलाई, रविवार को ‘रन फोर वन’ दौड़ का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, जिला एवम् सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक के निर्देशन में आयोजित दौड़ प्रातः 06.15 बजे महिला न्यायिक अधिकारीगण द्वारा गुब्बारे हवा में उड़ा कर व हरी झंडी दिखाकर रवाना करवाया गया। दौड़ अम्बेड़कर सर्किल से रवाना होकर रविन्द्र रंग मंच, गांधी पार्क पर समाप्त हुई। सचिव, पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के समन्वय से आयोजित दौड़ में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों जिसमें स्कूली बच्चे, स्काउट, एनसीसी, पुलिस के जवान, विभिन्न कार्मिक, आमजन, स्वयंसेवी संस्थाएं आदि शामिल थे। लगभग 2000 विद्यार्थियों व आमजन ने पेड़ों को गोद लेने एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए दौड़ लगाई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने समस्त उपस्थितगण को पेड़ों का संरक्षण करने व सुरक्षित रखने हेतु शपथ दिलाई। तत्पश्चात न्यायिक अधिकारीगण व अतिरिक्त जिला कलक्टर, एडीएम सिटी शेलेन्द्र देवड़ा द्वारा रैली को रवाना किया गया।
सचिव पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, दिनां दिन बढ रहे पर्यावरण प्रदूषण सहित अन्य कई कारण पर्यावरण का संतुलन बिगाड रहे हैं, जिसके दुष्परिणाम सामने आ रहे है। आम जन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने, अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के उदेश्य से यह रन फोर वन दौड आयोजित की गई थी। दौड़ समाप्त होने के पश्चात् आमजन को दिनांक 13.07.19 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार- प्रसार हेतु पेम्फलेट्स भी वितरित किए गए।
रन फोर वन दौड में भाग लेने वाले प्रतिभागीगण जिनका पंजीयन पूर्व में नहीं हुआ था उनको मौके पर ही आवेदन पत्र भरवाए गए। भाग लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा समस्त प्रतिभागीगण को पौधे वितरित किए गए ताकि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति लोगों में प्रेम बढे और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आये। सचिव, पवन कुमार अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्त प्रतिभागीगण को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन संजय पुरोहित द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण द्वारा गई।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...