सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
डूंगर काॅलेज में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध प्रवेश कार्यक्रम जारी
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर 8 जुलाई। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में कला वाणिज्य एवं विज्ञान के स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध कक्षाओं में प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने बताया कि आयुक्तालय के निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों को आॅनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है, जिनका आॅनलाईन सत्यापन 18 जुलाई तक कर दिया जावेगा। अंतरिम सूचि का प्रकाशन 19 जुलाई को कर दिया जावेगा। विद्यार्थी 24 जुलाई तक महाविद्यालय में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवा सकंेगे। ई-मित्र में फीस भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई रहेगी। स्नातकोत्तर प्रवेश नोडल प्रभारी डाॅ. अनु शर्मा ने बताया कि स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध में प्रवेश एवं फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है।
राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा के नोडल अधिकारी डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि अब तक इस परीक्षा हेतु लगभग 550 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सभी विद्यार्थियों को नामांकन जारी कर महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर नामांकन संहित सूचि चस्पा कर दी गयी है। यह परीक्षा 13 जुलाई को महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों को अपना फोटो पहचान पत्र एवं फीस की रसीद लाना आवश्यक होगा।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...