सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं पैकेज्ड एवं जंक फूडः डाॅ. सुहृदय भारद्वाज, ‘संयमित दिनचार्य, जहर मुक्त खाद्यान्न और स्वास्थ्य’ विषयक परिचर्चा
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं पैकेज्ड एवं जंक फूडः डाॅ. सुहृदय भारद्वाज, ‘संयमित दिनचार्य, जहर मुक्त खाद्यान्न और स्वास्थ्य’ विषयक परिचर्चा आयोजित
बीकानेर, 8 जुलाई। हमारा उन्नति संस्थान द्वारा आनंद निकेतन में ‘संयमित दिनचर्या, जहर मुक्त खाद्यान्न और स्वास्थ्य’ विषयक परिचर्चा आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता करनाल (हरियाणा) के डाॅ. सुहृदय भारद्वाज थे। उन्होंने कहा कि पैकेज्ड और जंक फूड हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। इन्हें लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इनमें रासायनिक तत्व मिलाए जाते हैं। यह सीधे-सीधे हमारे स्वास्थ्य पर नुकसान पहुंचाते हैं। हमें इनसे बचना चाहिए। उन्होंने मैदे से बनी ब्रेड को मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक बताया। डाॅ. भारद्वाज ने कहा कि खेती में कीटनाशकों का अंधांधुंध उपयोग हो रहा है। इसके अनेक दुष्परिणाम हमारे सामने हैं, लेकिन फिर भी इन पर रोक नहीं लग रही है। उन्होंने जैविक खेती और उत्पादों एवं इनके गुणों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर की अर्चना कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि परिवार को शारीरिक के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी महिलाओं की है। महिलाओं को चाहिए कि वे बच्चों को संस्कारवान बनाएं। साथ ही उन्हें पैकेज्ड फूड और चाॅकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स आदि से दूर रखें। गौ ग्राम स्वावलम्बन संस्थान के डाॅ. महेन्द्र बरड़िया ने पंचगव्य उत्पादों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देशी गाय का दूध पृथ्वी पर किसी अमृत से कम नहीं है। किसानों को गौबर खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। यह धरती की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है। सुरेन्द्र स्वामी ने स्वर्णप्राशन के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्णप्राशन की दवा के नियमित उपयोग से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा मेघाशक्ति बढ़ती है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के अमरसिंह वर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। केसरीचंद पुरोहित ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया तथा विषय प्रवर्तन किया। इस अवसर पर जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर भुवनेश पुरोहित, नंद किशोर, गोरधन सारस्वत, शिवकुमार शर्मा, आनंद स्वामी तथा अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...