खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
डूंगर काॅलेज में प्रो. अशोक आचार्य की पुण्य तिथि पर संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर 27 जुलाई। डूंगर काॅलेज के प्रताप सभागार में रूक्टा एवं राजीव गांाधी स्टडी सर्किल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रूक्टा के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता स्व. प्रो. अशोक आचार्य की तृतीय पुण्य तिथि मनाई गई। साम्प्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारा विषयक इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, विशिष्ट अतिथि प्रो. एस.एल.हर्ष रहे तथा अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने प्रो. अशोक आचार्य के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की।
संचालन करते हुए रूक्टा के महामंत्री डाॅ. वी.के.ऐरी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने से वर्तमान पीढ़ी को प्रो. अशोक आचार्य के शिक्षक एवं समाज हितों के लिये किये गये संघर्ष से अवगत करवाया जा सकेगा।
डूंगर काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. एन.के.व्यास ने प्रो. अशोक आचार्य की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शिक्षक हितों में किये गये कार्यों का स्मरण किया।
राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जिला समन्वयक डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रो. अशोक आचार्य एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो मानवीय गुणों से ओत प्रोत व श्रेष्ठ शिक्षक रहे। डाॅ. बिस्सा ने श्री अशोक आचार्य द्वारा डूंगर काॅलेज में विज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर एवं बीकानेर में बंद हुई इंजीनियरिंग काॅलेज को पुनः चालू करवाने में दिये गये योगदान के बारे में बताया।
विशिष्ट अतिथि एस.एन.हर्ष ने कहा कि प्रो. आचार्य ऐसे व्यक्तित्व थे जो सदैव निस्वार्थ भाव से समाज हित की बात करते थे। उन्होनें सदन से आह्वान किया कि प्रो. आचार्य के सिद्धान्तों को जीवन में अपनाने से ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित हो सकेगी।
मुख्य अतिथि पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि प्रो. आचार्य एक प्रेरणास्पद व्यक्तित्व रहे हैं। उन्होनें कहा कि हमें देश की एकता एवं अखण्डता के लिये कार्य करना होगा साथ ही विघटनकारी ताकतों को रोकना होगा। उन्होनें बाबरी मस्जिद प्रकरण के समय प्रो. अशोक आचार्य द्वारा बीकानेर में साम्प्रदायिक सौहार्द के लिये कार्य की सराहना की। श्री मकसूद ने कहा कि संविधान में सभी धर्मों को समान अधिकार दिये गये हें एवं सभी को अपने तरीके से रहने की स्वतंत्रता है। यदि हम देश में साम्प्रदायिक सौहार्द में अपना योगदान दे सकें तो वह सच्चे अर्थों में प्रो. आचार्य को श्रद्धांजलि होगी।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने कहा कि प्रो.अशोक आचार्य ने सदैव डूंगर काॅलेज के एक महत्वपूर्ण स्तम्भ के रूप में कार्य किया है। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से निश्चित रूप से श्री आचार्य के कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. बजरंग सिंह राठौड़, डाॅ. अरविन्द शर्मा तथा डाॅ. जयशंकर आचार्य ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रामपुरिया विधि महाविद्यालय, एम.एस.काॅलेज, नेहरू शारदा पीठ, जैन पी.जी.काॅलेज, रामपुरिया काॅलेज सहित बीकानेर के विभिन्न्ा महाविद्यालयों के संकाय सदस्यांें ने भाग लेकर प्रो. अशोक आचार्य को श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक काॅलेज शिक्षा डाॅ. राकेश हर्ष ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रो. अशोक आचार्य को स्मरण करते हुए सभी अतिथियों एवं आगंन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...