खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
हरित बीकानेर कार्यक्रम के तहत किया पौधरोपण
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
हरित बीकानेर कार्यक्रम के तहत किया पौधरोपण
00000000000000
00000000000000
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
00000000000000
00000000000000
🙏हरित बीकानेर कार्यक्रम के तहत किया पौधरोपण
00000000000000
00000000000000
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
00000000000000
00000000000000
हरित बीकानेर कार्यक्रम के तहत किया पौधरोपण
बीकानेर। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीकानेर में मंगलवार को हरित राजस्थान, हरित बीकानेर कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक एम.के. अग्रवाल, समाजसेवी राजाराम धारणिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पवन कुमार अग्रवाल, समाजसेवी राज कुमार भादू एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भगवानाराम बिश्नोई द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक बीकानेर एम.के. अग्रवाल ने आम जनता एवं छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने मकान व आस-पास के खुले मैदान पर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करें।
इसी क्रम में समाजसेवी धारणिया ने वृक्षों का संरक्षण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि चाहे वृक्षारोपण में कम वृक्ष लगाए जाए लेकिन जो लगाए जाए उनकी अच्छी तरह देखभाल की जानी चाहिए तभी हम एक सच्चे पर्यावरण संरक्षी बनेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थयों द्वारा एक-एक वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. बिश्नोई ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि इस अवसर पर रोपित सभी वृक्षों की उचित देखभाल की जाएगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ. कुमुद जैन, मल्लिका परवीन, किशनलाल एवं डॉ. शिवशंकर व्यास उपस्थित रहे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों में सुन्दरलाल, रामलाल, वीरता, सलोनी, मनीषा, विद्या, शशांक, अशोक, रामनिवास आदि उपस्थित रहे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...