खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
आईएमए के दल ने किया मोदी डेयरी प्लाण्ट का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं को सराहा, मनाया गया विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर। यूनाईटेड नेषन की जनरल एसेम्बली में लिये गये निर्णय के अनुसार दिनांक 07 जून को विष्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। विष्व में प्रथम वार इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मोदी डेयरी के प्लाण्ट में आयोजित किया गया। इस दिवस को मनाने के लिये आईएमए का एक दल भी वहां पहुंचा जिसमें आईएमए के अध्यक्ष डाॅ अबरार पंवार, सचिव डाॅ नवल किषोर गुप्ता, राज्य स्तरीय सह संयोजक डाॅ राहुल हर्ष, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ सी एस मोदी, मुख्यमंत्री निःषुल्क दवा योजना के नोडल अधिकारी एवं षिषु रोग विषेषज्ञ डाॅ गौरीषंकर, पीबीएम के पीएसएम विभाग से डाॅ सुनील हर्ष, संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी एवं सह उप महाप्रबन्धक (विपणन) श्री भंवर सिंह राठौड़, मोदी डेयरी के श्री अरूण मोदी, अविनाष मोदी, वैभव मोदी, कनव मोदी, जसवंत सिंह, विक्रम सिंह, लोकेष शर्मा एवं अन्य अतिथिगण मौजूद थे।
इस अवसर पर बोलते हुए डाॅ नवल किषोर गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार केमिकल के ज्यादा इस्तेमाल से कैंसर जैसा घातक रोग फैलता जा रहा है तथा पंजाब व हरियाणा से अनेकोंनेक कैंसर के मरीज अपना ईलाज करवाने के लिये बीकानेर स्थित आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेण्टर पर आते हैं। अगर इस कैंसर जैसी भयावह स्थिति से बचना है तो हमें अपने खान पान में सुधार करना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में मिलावट के कारण लोगों को और भी अधिक गम्भीर बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।
डाॅ अबरार पंवार ने बताया कि समूचे विष्व में इस वक्त खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के प्रयास बढ रहे हैं, ग्राहक को स्वंय जागरूकता रखनी होगी तथा अपनी खानपान की शैली में आ रहे बदलाव को रोकना होगा क्योंकि लोगो में जंक फूड एवं अन्य डिब्बाबंद पदार्थों के प्रति रूझान बढ़ रहा है जो कि गलत है क्योंकि उनमे पौष्टिकता ना के बराबर होती है तथा यह अनेक बीमारियों को बुलावा ही देते हैं।
डाॅ राहुल हर्ष ने कहा कि खाद्यान्न की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिये समस्त खाद्य निर्माताओं को एकत्रित होकर इस क्षेत्र में कार्य करना होगा क्योंकि संगठित इकाईयांे से गैरसंगठित इकाईयों का प्रतिषत ज्यादा है तथा यह गैरसंगठित क्षेत्र ही मिलावट का सबसे बड़ा कारक है। अगर मिलावट रोकनी है तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम को वास्तविक रूप से सफल बनाना है तो सभी को इस क्षेत्र में मिलजुलकर कार्य करना पड़ेगा।
डाॅ सी एस मोदी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में स्वच्छता एवं हाईजीन का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण ही आये दिनों टीबी के मरीजों में बढ़ोत्तरी होती रही है। खानपान की समस्त चीजों पर भारत सरकार का अंकुष होना चाहिये एवं खाद्य मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून आना चाहिये तथा गरीब की थाली में भी पौष्टिक आहार पहुंच सके, इसको सुनिष्चित करने की जरूरत है।
डाॅ गौरीषंकर जोषी एवं डाॅ सुनील हर्ष ने बताया कि भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय द्वारा यह जो खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है इसके व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है ताकि आने वाले दिनों में और भी अधिक लोगो को इससे फायदा मिल सके।
मोदी डेयरी की तरफ से बोेलते हुए श्री अविनाष मोदी ने आये हुए अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उनका परिवार इस व्यवसाय में विगत 50 वर्षों से जुड़ा हुआ है। मोदी डेयरी की स्थापना से लेकर अब तक स्वच्छता एवं हाईजीन का किस प्रकार ध्यान रखा जा रहा है, इसके बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब तक ग्राहक स्वंय नहीं चाहेगा की उसे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ चाहिये तथा नकली चीजों का बहिष्कार नहीं करेगा तब तक मिलावट का यह दौर यूंही चलता रहेगा, इसके लिये ग्राहक का षिक्षित होना बहुत जरूरी है।
श्री वैभव मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर खाद्य सुरक्षा के इन उपायों पर आज जो बात की जा रही है तथा विष्व मे मिलावट का जो भयावह रूप आज हमारे सामने आ रहा है, अगर इसके बारे में जानकारी देने हेतु फूड सेफ्टी एक्ट से सम्बन्धित एक चैप्टर बच्चों की पढ़ाई मे ही शामिल कर दिया जाये तो निष्चित तौर पर यह बहुत आसानी से बच्चों की समझ में आ जायेगा तथा वे इसे आजीवन अपनी कार्यषैली में अपना लेंगे।
अंत में मोदी डेयरी के चेयरमैन श्री अरूण मोदी ने आये हुए समस्त प्रतिभागियों को बताया कि मोदी डेयरी लगातार खाद्य सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरने के लिये प्रयासरत है तथा भविष्य में डेयरी द्वारा इस क्षेत्र में किये जाने वाले अन्य प्रयासो के बारे में भी बताया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा कानून को और अधिक मजबूत करने की बात कही। अंत में उन्होंने आये हुए सभी अतिथियांे का धन्यवाद दिया एवं आभार ज्ञापित किया।
इसके पश्चात् मोदी डेयरी के प्रयोगषाला अधीक्षक श्री जसवंत सिंह एवं प्रोडक्सन मैनेजर श्री विक्रम सिंह ने समस्त अधिकारियांे को मोदी डेयरी का भ्रमण करवाया। चिकित्सकों के दल ने मोदी डेयरी में दूध के गांवो मे इकठ्ठा होने पर उसकी जांच के तौर तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए दूध के बीकानेर स्थित मुख्य प्लाण्ट पर पहुंचने पर पुनः होने वाली जांचों तथा आगे इसके प्रोसेस होने तथा अन्य उत्पाद बनने की सारी प्रक्रिया को देखा व समझा। दूध के अलावा किस तरह दही, छाछ-लस्सी, पनीर, घी, मक्खन, स्क्मि मिल्क पाउडर, पेड़ा, रसगुल्ला व राजभोग का निर्माण हाईजनिक तरीके से किया जाता है इसके बारे में जानकारीयां प्राप्त की। क्लिनीकल फील्ड से होने के कारण कुछ बिन्दुओं पर उन्होंने अपने पक्ष को रखा जिसका डेयरी प्रबन्धकों द्वारा समुचित तरीके से जवाब दिया जाकर उन्हें सन्तुष्ट किया गया। मोदी डेयरी प्रबन्धन द्वारा आने वाले दिनों में और इस क्षेत्र में क्या क्या नवाचार किये जा रहे हैं, इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक चिकित्सको को बताया गया।
अंत में श्री लोकेष शर्मा ने आये सभी आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...