खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
व्यास पार्क योग शिविर सम्पन्न- 50 योग साधको का सम्मान
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
व्यास पार्क योग शिविर सम्पन्न- 50 योग साधको का सम्मान
बीकानेर 22 जून । नेचर योगा संस्थान के तत्वाधान में व्यास पार्क में 33 दिवसीय योग शिविर सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अजय स्वामी सहित 50 योग साधको का सम्मान किया गया ।
मुख्य अतिथि पी0बी0एम0 ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ0 एल0 के0 कपिल, विशिष्ट अतिथि लेखक अशफ़ाक़ क़ादरी, फिल्मकार मंज़ूर अली चंदवानी को योग प्रेरक सम्मान से नवाजा गया । कार्यक्रम में सीतादेवी को मातृशक्ति सम्मान अर्पित किया गया । कार्यक्रम में प0 दुर्गा दत्त व्यास, महेश पुरोहित, स्वदेश पारीक, प्रदीप उपाध्याय, अजय जोशी, संजय पुगलिया, सुशील व्यास, डॉ. प्रेम बिस्सा, प्रेम नारायण हर्ष,याज्ञवल्क्य दम्माणी, महादेव व्यास ने योग साधको को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया । योग प्रशिक्षक अजय स्वामी ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, व्यायाम, योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया । उन्होंने कहा कि इस शिविर में सीखे योग को नियमित रूप से करें और तन मन स्वस्थ रखे ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...